कार्रवाई: हनी ट्रैप : आरोपी पत्रकार रविकांत की रिमांड दो दिन बढ़ी, पुलिस कर रही पूछताछ

हनी ट्रैप : आरोपी पत्रकार रविकांत की रिमांड दो दिन बढ़ी, पुलिस कर रही पूछताछ
  • अन्य आरोपी चंद्रपुर कारागृह में
  • रविकांत से सख्ती से पूछताछ कर रही पुलिस
  • और भी कई लोगों के नाम सामने आने का अंदेशा

डिजिटल डेस्क, नागपुर | गड़चिरोली के एक सिविल इंजीनियर को हनी ट्रैप में फंसाकर 10 लाख की फिरौती मांगने के मामले में गड़चिरोली एलसीबी ने नागपुर में जाल बिछाकर एक महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। न्यायालय ने सभी आरोपियों को 5 फरवरी तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया था। पीसीआर की अवधि समाप्त होते ही सोमवार, 5 फरवरी को सभी आरोपियों को दोबारा न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपी नागपुर के एक न्यूज पोर्टल के पत्रकार रविकांत कांबले को और दो दिन तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है। अन्य आरोपी नागपुर क्राइम ब्रांच के पुलिस सिपाही सुशील गवई, रोहित अहिर और ईशानी को चंद्रपुर के कारागृह में भेज दिया है।

पर्दाफाश : पुलिसकर्मी के पति ने दी थी डकैतों को लूट की टीप : हुड़केश्वर थानांतर्गत हुई डकैती का पर्दाफाश हो गया है। पुलिसकर्मी के पति सहित आधा दर्जन आरोपियों को क्राइम ब्रांच की टीम ने दबोच लिया। उन्हें हुड़केश्वर थाने के सुपुर्द किया। आरोपियों से लूट का कुछ माल भी जब्त किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी : गिरफ्तार आरोपी पुलिसकर्मी का पति मंगेश मोतीरामजी झलके, झोन चौक गजानन नगर, सुमित वसंतराव घोड़े, वानाडोंगरी, जयंत सतीश कांबले (25), बेलतरोड़ी, निखिल उर्फ हिमांशु दिनेश कैथवास (24), राहुल नगर, शेख अमीन उर्फ अस्लम शेख सत्तार (21), कपिल नगर और अल्ताफ खान अहमद खान (52), कपिल नगर निवासी है। आरोपी इमरान खान उर्फ राजा अल्ताफ खान, कपिल नगर, दानिश नागसेनवन, अब्दुल फहीम उर्फ चूहा हनीफ शेख और अन्य दो की तलाश जारी है।

वाहन के नंबर ने पहुंचाया आरोपियों तक : जांच के दौरान पुलिस ने 150-200 सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। जिसमें वाहन का नंबर कैद होने से पुलिस आरोपियों तक पहुंची। पुलिसकर्मी का पति मंगेश और सुमित ने अन्य आरोपियों को टीप दी थी, क्योंकि उन्हें पता था कि, दुरुगकर परिवार ब्याज का धंधा करता है। उनके पास लाखों रुपए नकद और सोना है। टीप िमलने के बाद करीब एक माह से आरोपी रेकी कर रहे थे और परिवार के सदस्यों पर नजर रखे रहे थे।

5.10 लाख रुपए नकद जब्त : पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से लूट की रकम में से नकद 5 लाख 10 हजार, 6 मोबाइल और एक दोपहिया वाहन जब्त िकया है। सहायक निरीक्षक मयूर चौरसिया, राजेश देशमुख, सुनील ठवकर, रवि अहिर, प्रशांत गभने, श्रीकांत उईके, चेतन पाटील आदि ने कार्रवाई की।

यह है मामला : आरोपियों ने 3 फरवरी की दरमियानी रात न्यू ओम नगर स्थित रोटकर ले-आउट निवासी अमित चंद्रकांत दुरुगकर (34) के घर में घातक शस्त्रों से लैस होकर धावा बोला और सबसे पहले अमित के घर की बिजली बंद की, इससे अमित के मां की नींद खुल गई। आरोपियों की काना-फुसी से मां को अनहोनी की आशंका हुई। उसने बड़े बेटे स्वप्नील को फोन िकया और अमित को भी उठाया। अमित ने जैसे ही दरवाजा खोला आरोपियों ने घर में घुसकर उस पर हमला कर दिया। वह घायल हो गया। पश्चात मां-बेटे को जान से मारने की धमकी देकर चुप रहने को कहा और 8 लाख नकद लूट कर भाग गए।

Created On :   6 Feb 2024 7:27 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story