बढ़ती वारदातें: चलती ट्रेनों में चोरों का आतंक, 3 लाख 56 हजार के गहने उड़ाए, संघमित्रा एक्सप्रेस में महिला का 2 लाख का मंगलसूत्र चोरी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। दीपावली के दौरान ट्रेनों में चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं। चोरों ने चलती ट्रेन में यात्रियों को निशाना बनाते हुए दो अलग-अलग वारदातों में करीब 3.56 लाख रुपए के सोने के गहने चुरा लिए। एक घटना संघमित्रा एक्सप्रेस में हुई, जहां महिला यात्री का करीब 2 लाख रुपए का मंगलसूत्र चोरी कर लिया गया। वहीं, राजधानी एक्सप्रेस में भी महिला यात्री के गले से सोने की चेन और लॉकेट उड़ा लिया गया। दोनों मामलों की जांच जारी है और आरोपी अब तक पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं।
संघमित्रा एक्सप्रेस में 2 लाख का मंगलसूत्र चोरी
पहली वारदात ट्रेन नंबर 12295 संघमित्रा एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कोच एच-1 की है। एक महिला अपने पति और सास-ससुर के साथ दीपावली और छठ पर्व मनाने पटना जा रही थी। रात करीब 10 बजे परिवार के सभी सदस्य भोजन करने के बाद सो गए। सुबह करीब 8.10 बजे ट्रेन के नागपुर पहुंचने से लगभग 10 मिनट पहले महिला की नींद खुली तो उसके गले से करीब 12 ग्राम वजनी सोने का मंगलसूत्र गायब था।
काफी तलाश करने के बाद भी मंगलसूत्र नहीं मिला। इसके बाद महिला को अंदेशा हुआ कि रात के दौरान किसी अज्ञात चोर ने केबिन में घुसकर उसके गले से मंगलसूत्र चुरा लिया। इसकी कीमत करीब 2 लाख रुपए बताई गई है। बिहार से करीब 10 दिन बाद लौटने पर महिला ने इटारसी जीआरपी में शिकायत दर्ज कराई। वहां से एफआईआर नागपुर जीआरपी को भेजी गई है। मामले की जांच जारी है।
राजधानी एक्सप्रेस में भी महिला यात्री को बनाया निशाना
दूसरी वारदात ट्रेन नंबर 12438 राजधानी एक्सप्रेस की है। इसमें महिला यात्री के गले से सोने की चेन और लॉकेट समेत कुल 1.56 लाख रुपए के गहने चोरी कर लिए गए। भाउसिंह, आर्णी निवासी चेतना तुकाराम सोयाम (39) ट्रेन के बी-4 कोच में बर्थ नंबर 27 पर निजामुद्दीन से नागपुर तक सफर कर रही थीं।
सुबह करीब 4.45 बजे ट्रेन प्लेटफार्म नंबर 2 पर पहुंची तो उनकी नींद खुली। इस दौरान उन्हें गले से सोने की चेन और लॉकेट गायब मिले। किसी अज्ञात चोर ने उनकी गहरी नींद का फायदा उठाकर गहने चुरा लिए थे। चोरी गई चेन की कीमत 1.30 लाख रुपए और लॉकेट की कीमत 26 हजार रुपए बताई गई है। जीआरपी ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Created On :  
Tags
- नागपुर
- महाराष्ट्र समाचार
- Nagpur News
- Maharashtra News
- नागपुर शहर
- नागपुर ग्रामीण
- कामठी
- हिंगना
- कलमेश्वर
- काटोल
- नरखेड़
- सावनेर
- उमरेड
- कुही
- भिवापुर
- मौदा
- पारशिवनी
- रामटेक
- कन्हान
- वाडी
- बुटीबोरी
- कोराडी
- खापरखेड़ा
- मोहपा
- कोंढाली
- वर्धा रोड
- वलनी
- पेंच
- येरखेड़ा
- वडधामना
- बेसा
- मानकापुर
- जरीपटका
- कामठी रोड
- पारडी
- वाठोडा
- हुडकेश्वर
- नंदनवन
- दिघोरी
- बेलतरोड़ी
- मानेवाड़ा
- नरेंद्रनगर
- प्रतापनगर
- सोनेगांव
- अजनी
- धरमपेठ
- सदर
- महाल
- इतवारी
- गंजपेठ


