हादसा: वाकी की कन्हान नदी में डूबा युवक, सूचना फलक की अनदेखी करना पड़ रहा महंगा

वाकी की कन्हान नदी में डूबा युवक, सूचना फलक की अनदेखी करना पड़ रहा महंगा
  • दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था वाकी
  • कन्हान नदी में डूबा युवक
  • अनदेखी पड़ी महंगी

डिजिटल डेस्क, सावनेर. वाकी दरगाह में दर्शन करने आए युवक की कन्हान नदी में डूब कर मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त रोहित नवरत्न वानखेड़े (28) लालगंज नागपुर निवासी के रूप में हुई। घटना रविवार की शाम करीब 5 से 5.30 बजे के दरम्यान हुआ।

सूचना की अनदेखी कर रहे युवा

मनोज खड़से, थानेदार, खापा पुलिस स्टेशन के मुताबिक घटनास्थल पर तैरना मना होने से संबंधित सूचना फलक लगाया गया है। एक माह पूर्व इसी घटनास्थल पर डूबने से एक युवक की मौत हो चुकी है। अब तक यहां 100 से अधिक लोग डूब चुके हैं। बावजूद इसके युवा वर्ग सूचना फलक की अनदेखी कर तैरने से हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है।

दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था वाकी

जानकारी के अनुसार रविवार होने से मृतक रोहित अपने 15 मित्रों के साथ पिकनिक मनाने वाकी आया था। वाकी के दर्शन कर रोहित मित्रों के साथ कन्हान नदी परिसर में गया। इस बीच सभी नदी में नहाने चले गए। गहराई का अंदाजा नहीं लग पाने से अनियंत्रित होकर वह पानी के बहाव में बहकर डूब गया। मित्रों के शोर मचाने पर मौजूद ग्रामीण मदद के लिए दौड़े, जब तक रोहित डूब चुका था। खबर मिलते ही थानेदार मनोज खड़से अपने सहकर्मियों के साथ घटनास्थल पहुंचे। अंधेरा होने पर रविवार को तलाशी अभियान रोका गया। सोमवार की सुबह करीब 10 बजे के आसपास घटनास्थल पर ही रोहित का शव स्थानीय गोताखोरों ने खोज निकाला। पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सावनेर भेजा गया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनो को सौंपा गया। आगे की जांच एएसआई नारायण बोरकर, जमादार नितेश चिपड़े कर रहे हैं।

Created On :   5 Dec 2023 1:46 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story