दरिंदगी: आठ साल की बच्ची के अपहरण के बाद कर दी हत्या, मामले की पड़ताल में जुटी है पुलिस

आठ साल की बच्ची के अपहरण के बाद कर दी हत्या, मामले की पड़ताल में जुटी है पुलिस
  • अपहरण के बाद हत्या
  • पड़ताल में जुटी है पुलिस
  • आठ साल की बच्ची के साथ दरिंदगी

डिजिटल डेस्क, नांदेड़। मुदखेड ठाणे सीमा में रोहीपिंपलगाव से बाइक से आए दो युवकों ने रविवार को सड़क पर खेल रही आठ साल की बच्ची का अपहरण कर लिया गया। इसके बाद सोमवार सुबह मुदखेड के उमरी रास्ते पर बच्ची का शव मिला। इस बीच पुलिस ने आशंका जताई है कि, प्रताड़ना के बाद बच्ची की हत्या की गई होगी, लेकिन कहा कि जांच के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी। ऐन मकर संक्रांति के दिन यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार पहली कक्षा की छात्रा प्रिया निरंजन शिंदे उम्र 8 वर्ष रविवार को हमेशा की तरह सड़क पर खेल रही थी। तभी दोपहिया वाहन पर आए दो अज्ञात व्यक्ति उसे बहला फुसलाकर ले गए। जैसे ही यह जानकारी लड़की के पिता निरंजन शिदे को पता चली, तो वह मुदखेड पुलिस स्टेशन पहुंचे और शिकायत की कि, लड़की का किसी ने अपहरण कर लिया है। उधर, परिजन और पुलिस बच्ची की तलाश कर रहे थे, लेकिन वह नहीं मिली।

सोमवार सुबह कुछ रहवासियों ने उमरी रोड के पास एक गड्ढे में एक लड़की का शव पड़ा देखा और इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गयी। इसके बाद पुलिस ने लड़की के पिता और रिश्तेदारों को बुलाया और शव के बारे में पुष्टि की, उस समय पता चला कि अपहरण की गई लड़की प्रिया थी।

घटना की जानकारी मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक खंडेराय धरणे ने पुलिस निरीक्षक वसंत सप्रे के साथ घटनास्थल का दौरा किया और जांच तेज कर दी। बच्ची के शव को विष्णुपुरी के सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खंडेराय धरणे, पुलिस निरीक्षक वसंत सप्रे ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी। ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है। गांव के नागरिक मुदखेड़ पुलिस थाने में जमा हो गए थे। नागरिकों ने मांग की है कि आरोपियों को तुरंत जेल भेजा जाए। मामला दर्ज करने की प्रक्रिया की गई। इस मामले में पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक हो सकता है कि, लड़की के साथ दरिंदगी की गई हो और उसकी हत्या की गई हो, ऐसी आशंका जताई जा रही है।

Created On :   15 Jan 2024 4:07 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story