केंद्रीय कक्ष: 26-27 अक्टूबर को 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम का आयोजन, ओम बिरला ने कहा - संसदीय राजनय के इतिहास में नया अध्याय

26-27 अक्टूबर को 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम का आयोजन, ओम बिरला ने कहा - संसदीय राजनय के इतिहास में नया अध्याय
  • संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम का आयोजन
  • सम्मेलन का उद्घाटन 26 अक्टूबर को होगा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली. 26 व 27 अक्टूबर को संसद भवन परिसर स्थित संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम का आयोजन होने जा रहा है। इस सम्मेलन का उद्घाटन 26 अक्टूबर को होगा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद भवन परिसर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में इसकी जानकारी दी। बिरला ने कहा कि यह सम्मेलन भारत के संसदीय राजनय के इतिहास में नया अध्याय है, जिसमें ब्रिक्स के सदस्य देशों और भागीदार देशों के पीठासीन अधिकारी तथा संसदीय नेता, केंद्रीय मंत्री, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, राज्य विधानमंडलों के पीठासीन अधिकारी, संसद सदस्य और अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे।

लोक सभा अध्यक्ष ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे और आगंतुक शिष्टमंडलों के नेताओं से भेंट करेंगे। उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन में आगंतुक शिष्टमंडलों के नेताओं और पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप के साथ द्विपक्षीय और बहुपक्षीय संवाद होगा। साथ ही इस सम्मेलन में आगंतुक शिष्टमंडलों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय और बहुपक्षीय संवाद होगा। 25 अक्टूबर 2026 को 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच के संयुक्त वक्तव्य को अंतिम रूप देने के लिए शिष्टमंडलों के सचिवों की बैठक होगी।

कार्यक्रम की मुख्य थीम का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि इस मंच में “जन-केंद्रित विकास हेतु संसदों का सुदृढ़ीकरण” के मुख्य विषय पर विचार-विमर्श किया जाएगा। ब्रिक्स संसदीय मंच की विरासत को आगे बढ़ाते हुए 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच चार उच्च-स्तरीय सत्रों में आम सहमति पर आधारित संवाद होगा। इसमें बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने हेतु संस्थाओं को सुदृढ़ करने में संसदों की महत्वपूर्ण भूमिका, संसदों के माध्यम से आर्टिफिशल इंटेलिजेंस और डिजिटल प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में मानव केन्द्रित नवोन्मेष को बढ़ावा देना, संसदीय सहयोग के माध्यम से अधिक प्रातिनिधिक वैश्विक शासन व्यवस्था सुनिश्चित करना और हमारे देशों का सस्टेनेबल और समावेशी भविष्य सुनिश्चित करने में संसदों की भूमिका, जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद होगा

Created On :   22 Oct 2026 5:56 PM IST

Tags

Next Story