निवेश: दिल्ली एयरपोर्ट पर एकीकृत कार्गो हब बनाएगी फेडेक्स, नागर विमानन मंत्री की उपस्थिति में हुआ भूमि पूजन समारोह

New Delhi News. दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट की संचालन करने वाले जीएमआर समूह और दुनिया की बड़ी कूरियर और लॉजिस्टिक्स कंपनी फेडएक्स के बीच एक बड़ डील हुई है। इसके तहत फेडेक्स ने दिल्ली एयरपोर्ट पर एक अत्याधुनिक और इंटीग्रेटेड एयर कार्गो हब बनाने की घोषणा की है। यह नया कार्गो हब जीएमआर कार्गो सिटी में 2.3 लाख क्षेत्र में विकसित होगा। फेडएक्स इस प्रकल्प पर 150 मिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश करेगी।
मंगलवार को केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री के राममोहन नायडू की मौजूदगी में राजधानी में इस नई सुविधा का भूमि पूजन समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर नायडू ने कहा कि भारत तेजी से इलेक्ट्रॉनिकक्स, मैन्युफैक्चरिंग और फार्मा जैसे क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है। ऐसे में देश को दुनिया के एयर कार्गो मूवमेंट की मुख्य रीढ़ बनना चाहिए। उन्होंने फेडएक्स और जीएमआर को बधाई देते हुए कहा कि देश में कार्गो ऑपरेशंस की मात्रा में लगभग प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसके शुरू हाेने के बाद कार्गो प्रोसेसिंग क्षमता 600 पैकेज प्रति घंटे से बढ़कर 5,000 पैकेज प्रति घंटा हो जाएगी।
इस अवसर पर फेडएक्स मिडल ईस्ट, इंडियन सबकॉन्टिनेंट और अफ्रीका की प्रेसिडेंट कामी विश्वनाथन ने कहा कि भारत हमारे वैश्विक नेटवर्क में एक महत्वपूर्ण मार्केट है, जिसमें उत्तर और पूर्वी भारत देश के बढ़ते व्यापार और आर्थिक अवसरों में अहम भूमिका निभाते हैं। दिल्ली में हमारी उपस्थिति को मजबूत करना इन बाजारों में कनेक्टिविटी को बढ़ाएगा और व्यवसायों को उनके विकास और विस्तार में सपोर्ट करेगा। यह नया हब एक पूर्णत स्वचालित सेंटर होगा, जो अत्याधुनिक तकनीक, स्वचालन और एकआई से लैस होगा।
जीएमआर एयरपोर्ट के प्रसिडेंट और सीईओ-कमर्शियल एंड ग्रोथ राजेश अरोड़ा ने कहा कि फेडएक्स का निर्णय कि वह अपना नया इंटीग्रेटेड एयर कार्गो हब जीएमआर कार्गो सिटी में विकसित करेगा, दिल्ली एयरपोर्ट की बढ़ती प्रतिष्ठा को एक रणनीतिक वैश्विक लॉजिस्टिक्स गेटवे के रूप में मजबूत करता है।
Created On :   25 Aug 2026 8:33 PM IST













