खाद्य तेलों पर आयात शुल्क 5 प्रतिशत घटा

खाद्य तेलों पर आयात शुल्क 5 प्रतिशत घटा
  • सस्ते दाम पर खाद्य तेल की उपलब्धता को लेकर उठाया कदम
  • खाद्य तेलों पर मूल आयात शुल्क 5 प्रतिशत घटा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली. उपभोक्ताओं को सस्ते दाम पर खाद्य तेल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार ने गुरुवार को खाद्य तेलों पर मूल आयात शुल्क 5 प्रतिशत घटा दिया है। रिफाइंड सोयाबीन और रिफाइंड सूरजमुखी तेल पर आयात शुल्क अब 17.5 से 12.5 प्रतिशत कर दिया गया है। खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग के मुताबिक इस फैसले से रिफाइंड सोयाबीन और सूरजमुखी तेल पर आयात शुल्क में कमी करने से उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। क्योंकि इससे घरेलू खुदरा कीमतों को कम करने में मदद मिलेगी। इससे पहले अक्टूबर 2021 में रिफाइंड सोयाबीन और रिफाइंड सूरजमुखी तेल पर आयात शुल्क 32.5 से घटाकर 17.5 प्रतिशत कर दिया गया था। ऐसा इसलिए किया गया था, क्योंकि वर्ष 2021 के दौरान अंतरराष्ट्रीय कीमतें बहुत अधिक थी और इसका असर घरेलू कीमतों में भी दिखाई दे रहा था। सरकार ने कहा है कि खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग देश में खाद्य तेल की कीमतों पर नजर रखे हुए है।

Created On :   15 Jun 2023 8:52 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story