New Delhi News: राष्ट्रीय जल पुरस्कारों में महाराष्ट्र सर्वश्रेष्ठ राज्य, स्थानीय निकाय श्रेणी में नवी मुंबई नगर निगम प्रथम

राष्ट्रीय जल पुरस्कारों में महाराष्ट्र सर्वश्रेष्ठ राज्य, स्थानीय निकाय श्रेणी में नवी मुंबई नगर निगम प्रथम
  • स्थानीय निकाय श्रेणी में नवी मुंबई नगर निगम प्रथम
  • राष्ट्रीय जल पुरस्कारों में महाराष्ट्र सर्वश्रेष्ठ राज्य

New Delhi News. राष्ट्रीय जल पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ महाराष्ट्र ने बाजी मारी है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संरक्षण और जल प्रबंधन में उत्कृष्ट प्रदर्शन को प्रोत्साहित करने के लिए दिए जाने वाले छठे राष्ट्रीय जल पुरस्कारों (2024) की मंगलवार को घोषणा की गई। सर्वश्रेष्ठ राज्य श्रेणी में महाराष्ट्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, गुजरात दूसरे और हरियाणा तीसरे स्थान पर रहा। स्थानीय निकाय श्रेणी में नवी मुंबई नगर निगम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि नासिक जिले की कनिफनाथ संस्था ने जल उपयोग संगठन श्रेणी में दूसरा स्थान प्राप्त किया।

जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल ने इन पुरस्कारों की घोषणा की। पुरस्कार वितरण 18 नवंबर को यहां विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में होगा। इस अवसर पर जल शक्ति मंत्री पाटिल ने कहा कि इन पुरस्कारों का मुख्य उद्देश्य देश में हर स्तर पर जल संरक्षण और जल साक्षरता को बढ़ावा देना है। 'जल समृद्धि भारत' की अवधारणा को साकार करने के लिए नीतिगत प्रयासों से लेकर व्यक्तिगत प्रयासों तक, सभी को मान्यता देना आवश्यक है। ये पुरस्कार प्रधानमंत्री की 'कैच द रेन', 'पर ड्रॉप मोर क्रॉप' और 'अमृत सरोवर' योजनाओं से जुड़े हैं और 2030 तक भारत को जल-संकट मुक्त बनाने की रणनीति को मजबूत करेंगे।

Created On :   11 Nov 2025 7:28 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story