- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- दूसरे चरण में 10 सीटों पर 1 करोड़ 16...
दूसरे चरण में 10 सीटों पर 1 करोड़ 16 लाख मतदाताओं ने किया मतदान, 68 लाख वोटर नदारद

डिजिटल डेस्क, मुंबई। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के 10 सीटों पर हुए मतदान में 1 करोड़ 85 लाख 46 हजार 501 मतदाताओं में से 1 करोड़ 16 लाख 67 हजार 506 मतदाताओं ने ही अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। जबकि 68 लाख 78 हजार 995 मतदाता वोटिंग करने के लिए मतदान केंद्रों तक नहीं पहुंचे। गुरुवार को दूसरे चरण के 10 सीटों पर 62.91 प्रतिशत मतदान हुआ। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में इन सीटों पर 62.43 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में महज 0.48 ज्यादा मतदान हुआ है। शुक्रवार को राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय ने मतदान के प्रतिशत की घोषणा की। दूसरे चरण की बुलढाणा, अकोला, अमरावती, हिंगोली, नांदेड़, परभणी, बीड़, उस्मानाबाद, लातूर और सोलापुर सीट पर गुरुवार को वोटिंग हुई थी। हिंगोली सीट में सर्वाधिक 66.60 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि सोलापुर सीट पर सबसे कम 58.45 प्रतिशत वोटिंग हुई। साल 2014 के लोकसभा की तुलना में इस बार सबसे अधिक नांदेड़ में 5.04 प्रतिशत अधिक वोटिंग हुई है।
लोकसभा सीटवार मतदान करने वाले मतदाता
दूसरे चरण के 10 सीटों पर वोट करने वाले 1 करोड़ 16 लाख 67 हजार 506 मतदाताओं में से पुरुष 62 लाख 86 हजार 879, महिला 53 लाख 80 हजार 575 और 52 किन्नर मतदाता हैं। सबसे अधिक मतदाता वाले बीड़ सीट पर 13 लाख 48 हजार 856 वोटिंग हुई। पुरुष 7 लाख 31 हजार 723, महिला 6 लाख 17 हजार 132 और 1 किन्नर वोटर ने वोट डाला। बुलढाणा सीट पर पुरुष 6 लाख 1 हजार 840, महिला 5 लाख 18 हजार 321 और किन्नर 1 कुल 11 लाख 20 हजार 162 लोगों ने मतदान किया। अकोला सीट पर पुरुष 6 लाख 7 हजार 89, महिला 5 लाख 9 हजार 886, किन्नर 5 कुल 11 लाख 16 हजार 980 मतदान हुआ। अमरावती सीट पर पुरुष 6 लाख 2 हजार 464, महिला 5 लाख 3 हजार 474 और किन्नर 9 कुल 11 लाख 5 हजार 947 वोटरों ने मतदान किया। हिंगोली सीट पर पुरुष 6 लाख 18 हजार 34, महिला 5 लाख 35 हजार 763 और किन्नर 1 कुल 11 लाख 53 हजार 798 लोगों ने मतदान किया। नांदेड़ सीट पर पुरुष 5 लाख 94 हजार 614, महिला 5 लाख 24 हजार 490 और किन्नर 12 कुल 11 लाख 19 हजार 116 मतदाताओं ने वोट डाले। परभणी सीट पर पुरुष 6 लाख 77 हजार 599, महिला 5 लाख 76 हजार 11 और किन्नर 2 कुल 12 लाख 53 हजार 612 वोटिंग हुई। उस्मानाबाद सीट पर पुरुष 6 लाख 41 हजार 697, महिला 5 लाख 54 हजार 461 और किन्नर 11 कुल 11 लाख 96 हजार 169 मतदाताओं ने वोटिंग की। लातूर सीट पर पुरुष 6 लाख 25 हजार 442, महिला 5 लाख 46 हजार 35 और किन्नर 3 कुल 11 लाख 71 हजार 480 मतदान हुआ। सोलापुर सीट पर पुरुष 5 लाख 86 हजार 377, महिला 4 लाख 95 हजार 2 और किन्नर 7 कुल 10 लाख 81 हजार 386 मतदाताओं ने वोट डाले।
दूसरे चरण के 10 सीटों पर मतदान प्रतिशत
सीट साल 2019 साल 2014
बुलढाणा 63.68 61.35
अकोला 60 58.51
अमरावती 63.86 62.29
हिंगोली 66.60 66.29
नांदेड़ 65.15 60.11
परभणी 63.19 64.44
बीड़ 66.08 68.75
उस्मानाबाद 63.42 63.65
लातूर 62.20 62.69
सोलापुर 58.45 55.88
कुल 62.91 62.43
Created On :   19 April 2019 6:17 PM IST