10-15 साल पहले राजनीति में आए लोग हमें सिखा रहे हैं, खडसे ने फडणवीस पर साधा निशाना

10-15 years ago, people who came into politics are teaching us, Khadse targeted Fadnavis
10-15 साल पहले राजनीति में आए लोग हमें सिखा रहे हैं, खडसे ने फडणवीस पर साधा निशाना
10-15 साल पहले राजनीति में आए लोग हमें सिखा रहे हैं, खडसे ने फडणवीस पर साधा निशाना

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे ने विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधा है। जलगांव में खडसे ने फडणवीस का नाम लिए बिना कहा कि 10-15 साल पहले राजनीति में आए लोग हम जैसे लोगों को सिखाने की कोशिश कर रहे हैं। इससे महाराष्ट्र की जनता और मुझे मानने वाले कार्यकर्ताओं में गुस्सा है। इन सभी के गुस्से का मिलकर कब विस्फोट होगा, यह मैं नहीं बता सकता हूं। खडसे ने कहा कि हमने अकेले दम पर राज्य में भाजपा की सत्ता लाने का प्रयास किया था। उस समय ये लोग नहीं थे, ये लोग 10 -15 साल पहले राजनीति में आकर चमकने लगे हैं और हम जैसे लोगों को सिखाने लगे हैं।

खडसे का इशारा फडणवीस की ओर था। खडसे ने कहा कि साल 2019 के विधानसभा चुनाव में फडणवीस का मैं दोबारा आऊंगा का नारा जनता को पंसद आया कि नहीं, मैं इसका पता लगा रहा हूं। खडसे लंबे समय से राजनीतिक हाशिए पर हैं। साल 2019 के विधानसभा चुनाव में खडसे को भाजपा का टिकट नहीं मिल पाया था। भाजपा ने खडसे के बदले उनकी बेटी रोहिणी खडसे को उम्मीदवारी दी थी। लेकिन रोहिणी चुनाव हार गई थीं। इसके बाद खडसे को उम्मीद थी कि उन्होंने विधान परिषद में भेजा जाएगा। लेकिन खडसे को बीते मई महीने में हुए विधान परिषद की नौ सीटों के चुनाव में टिकट नहीं मिल पाया था। खडसे ने विधान परिषद का टिकट नहीं मिल पाने के लिए सीधे फडणवीस को ही जिम्मेदार ठहराया था। 

 

Created On :   2 Sep 2020 2:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story