कटनी नगर निगम में शामिल होंगी दस ग्राम पंचायतें, अधिसूचना का प्रारंभिक प्रकाशन

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
कटनी नगर निगम में शामिल होंगी दस ग्राम पंचायतें, अधिसूचना का प्रारंभिक प्रकाशन

डिजिटल डेस्क, कटनी। नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा आम निर्वाचन 2019 के मद्देनजर की जाने वाली निकायों की सीमा वृद्धि के संबंध में कलेक्टर के.व्ही.एस चौधरी ने नगर निगम सीमा वृद्धि का प्रारंभिक प्रकाशन किया है। जिसमें नगर निगम सीमा में आसपास की दस ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है। इसमें दस पंचायतों के सत्रह गांव शामिल होंगे। जिसके बाद नगर निगम की आबादी में 25370 की वृद्वि होगी। भौगोलिक क्षेत्रफल में करीब डेढ़ गुना की वृद्धि होगी।

इन पंचायतों के ये गांव होंगे शामिल
नगर पालिक निगम कटनी की सीमा में जिन 17 गांवों को शामिल करना प्रस्तावित किया गया है। उनमें ग्राम पंचायत चाका के चाका, लमतरा, घटखिरवा, कैलवारा खुर्द के कैलवारा खुर्द एवं टिकरिया, जुहला सम्पूर्ण राजस्व ग्राम, ग्राम पंचायत मझगवां फाटक के मझगवां फाटक व भरवारा, सम्पूर्ण हिरवारा राजस्व ग्राम, ग्राम पंचायत कछगवां के देवरी, कछगवां, सम्पूर्ण इमलिया गांव, सम्पूर्ण गुलवारा ग्राम, ग्राम पंचायत पिपरिया के पिपरिया एवं गाताखेड़ा, ग्राम पंचायत छहरी है।

यह हैं प्रकाशन की तिथियां
सीमा वृद्धि संबंधी प्रकाशन करने के बाद 30 मार्च तक दावे आपत्तियों का निराकरण के पश्चात अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। वार्डों की संख्या का निर्धारण अधिसूचना का प्रकाशन 10 अप्रैल तक किया जाएगा। वार्डों की सीमाओं का निर्धारण प्राथमिक प्रकाशन का काम 15 अप्रैल तक होगा।

पूर्व में ये पंचायत रहीं शामिल
ग्राम पंचायत इमलिया, हिरवारा, कैलवारा खुर्द, चाका और ग्राम पंचायत जुहिला पूर्व में भी नगर पालिक निगम कटनी में शामिल थीं। वर्ष 1988 में इन पंचायतों को शामिल किया गया था, लेकिन वर्ष 1995 में पांचों पंचायतें फिर से स्वतंत्र रुप से ग्राम पंचायत घोषित की गईं। जहां पर वर्ष 1996 में ग्राम पंचायत के चुनाव हुए थे। करीब चौबीस वर्ष के बाद एक बार फिर सत्रह गांवों को नगर निगम सीमा में शामिल किए जाने की अधिसूचना प्रकाशित की गई है। भौगोलिक क्षेत्रफल में करीब डेढ़ गुना की वृद्धि होगी।

 

Created On :   2 March 2019 8:22 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story