18 प्लस का शत प्रतिशत टीकाकरण पूर्ण, 8 लाख 97 हजार 210 लोगों ने लिया वैक्सीनेशन

100 percent vaccination of 18 plus completed in Bhandara
18 प्लस का शत प्रतिशत टीकाकरण पूर्ण, 8 लाख 97 हजार 210 लोगों ने लिया वैक्सीनेशन
भंडारा 18 प्लस का शत प्रतिशत टीकाकरण पूर्ण, 8 लाख 97 हजार 210 लोगों ने लिया वैक्सीनेशन

डिजिटल डेस्क, भंडारा। जिले प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के देखरेख में जिले में 18 पल्स टीकाकरण का लक्ष्य शत-प्रतिशत पूर्ण हुआ है। इसमें आठ लाख 97 हजार 210 लोगों ने कोरोना का पहला टीका लिया है, तो वहीं दूसरा टीका 83 प्रतिशत लोगों ने यानी सात लाख 50 हजार 559 लोगों ने लिया है। जिला प्रशासन द्वारा प्राप्त टीकाकरण के ताजा आंकड़ों के अनुसार यह जानकारी सामने आयी है। इसके साथ ही 18 पल्स टीकाकरण को शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने वालों में भंडारा जिला यह राज्य में चौथे स्थान से तीसरे स्थान पर पहंुचा है। इसमंे पहले स्थान पर मुंबई, दूसरे स्थान पर मुंबई तथा तीसरे स्थान पर भंडारा है। इसके पूर्व तीसरे स्थान पर सिंधुदुर्ग जिला था। बता दें कि जिला प्रशासन की ओर से कोराेना टीकाकरण अभियान को जोरशोर से चलाया जा रहा है। जिले में कोरोना का टीकाकरण बढाने के लिए 24 से 31 दिसंबर तक मिशन लेफ्ट आऊट चलाया गया। इस अभियान के तहत प्रशासन ने प्रत्येक गांव में जाकर जिले में 94 हजार लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। अब जिला प्रशासन 15 से अधिक उम्र के किशोरों का टीकाकरण पूर्ण करने में जुटा है। वहीं जिले में अब तक चार हजार लोगों को प्रिक्राशन डोज दिया जा चुका है।

Created On :   14 Jan 2022 12:57 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story