- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- कामठी में जलापूर्ति परियोजना के लिए...
कामठी में जलापूर्ति परियोजना के लिए 10.38 करोड़, समिति से मिली मंजूरी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र सुवर्ण जयंती नगरोत्थान महाअभियान के तहत कामठी शहर के लिए कामठी कंटोनमेंट बोर्ड जलापूर्ति परियोजना को सरकार ने प्रशासकिय मान्यता दे दी है। इस परियोजना पर 10.38 करोड रुपए खर्च होंगे। नागपुर के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के प्रयासों से परियोजना को मंजूरी मिल सकी है।
इस परियोजना के लिए राज्यस्तरिय मान्यता समिति के पास प्रस्ताव पेश किया गया था। अब वहां से मान्यता मिलने के बाद महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण इस परियोजना को पूरा करेगा। इस परियोजना पर खर्च होने वाले 10 करोड़ 38 लाख रुपए में से 90 फीसदी यानी 9 करोड़ 34 लाख सरकार देगी। जबकि 10 फीसदी हिस्सा नगर परिषद को देना होगा। वर्क आर्डर जारी होने के 18 महीनों के भीतर परियोजना का काम पूरा करना है।
इस परियोजना को कुछ शर्तों के साथ मान्यता दी गई है। जिसके अनुसार पहले वर्ष पानी बिल वसूली 90 फीसदी तक करनी होगी। साथ ही जल लेखा परीक्षण भी करना होगा। इस परियोजना के लिए राज्य सरकार चरणबद्ध तरीके से निधि देगी। पहले चरण का काम पूरा होने के बाद इसके लिए दी गई निधि का उपयोगिता प्रमाण पत्र होने के पर ही दूसरे चरण के लिए निधि दी जाएगी। परियोजना के देखभाल की जिम्मेदारी नगर परिषद की होगी।
Created On :   1 Sept 2019 3:16 PM IST