सर्पदंश से 11 वर्षीय बालिका की मृत्यु

11 year old girl dies of snakebite
सर्पदंश से 11 वर्षीय बालिका की मृत्यु
पन्ना सर्पदंश से 11 वर्षीय बालिका की मृत्यु

डिजिटल डेस्क, पन्ना। जिले की अजयगढ़ तहसील एवं धरमपुर थाना अंतर्गत ग्राम चतुरे का पुरवा ग्राम पंचायत बहिवारा में सर्पदंश के कारण एक 11 वर्षीय मासूम बालिका की मृत्यु का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार अंशु सिंह लोध पिता धरम सिंह लोध निवासी चतुरे पुरवा बीती 21 जुलाई 2022 की शाम अपने घर के पास खेल रही थी तभी अचानक एक विषैले सांप ने डस लिया। परिजनों को जानकारी मिलते ही बच्ची को अस्पताल ले जाने हेतु 108 एंबुलेंस को कॉल किया गया पर एंबुलेंस 2 घंटे बाद आने की बात पता कही गई जिस पर परिजनों ने निजी वाहन से बच्ची को अजयगढ़ अस्पताल पहुंचाया पर तब तक काफी देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने बच्ची का परीक्षण करने के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। आज सुबह मृत बच्ची का पंचनामा कार्यवाही उपरांत पोस्टमार्टम करवाया गया और शव अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंप दिया गया। इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और गांव में मातम का माहौल है। 

Created On :   23 July 2022 3:06 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story