वर्धा-यवतमाल-नांदेड़ रेलमार्ग के लिए 117 करोड़ 33 लाख मंजूर

117 crore 33 lakh approved for Wardha-Yavatmal-Nanded rail route
वर्धा-यवतमाल-नांदेड़ रेलमार्ग के लिए 117 करोड़ 33 लाख मंजूर
बड़ी परियोजना वर्धा-यवतमाल-नांदेड़ रेलमार्ग के लिए 117 करोड़ 33 लाख मंजूर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्य सरकार ने वर्धा-यवतमाल-नांदेड़ के नए रेलमार्ग के लिए 117 करोड़ 33 लाख रुपए वितरित करने को मंजूर दी है। जबकि अहमदनगर-बीड़-परली वैजनाथ नई रेल मार्ग परियोजना के लिए 90 करोड़ 13 लाख रुपए देने के लिए स्वीकृति दी है। सरकार ने मध्य रेलवे के मुंबई स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के वित्तिय सलाहकार व मुख्य लेखाधिकारी को दोनों परियोजना की राशि देने के लिए मंजूरी दी है। प्रदेश के गृह विभाग ने इस संबंध में शासनादेश जारी किया है। इससे अनुसार वर्धा-यवतमाल-नांदेड़ रेल परियोजना पर 2501 करोड़ 5 लाख रुपए खर्च होने का अनुमान है। इस परियोजना की लागत का 40 प्रतिशत हिस्सा राज्य सरकार को केंद्रीय रेलवे बोर्ड को उपलब्ध कराना है। इसके तहत राज्य सरकार ने साल 2021-22 के लिए 117 करोड़ 33 लाख रुपए उपलब्ध कराया है। इस परियोजना के लिए केंद्र सरकार ने 31 मार्च 2021 तक 1025 करोड़ 96 लाख रुपए खर्च किया है जबकि 2021-22 के लिए रेलवे ने 255 करोड़ 1 लाख रुपए का प्रावधान किया है। वहीं राज्य सरकार ने 31 मार्च 2021 तक 574 करोड़ 62 लाख रुपए निधि उपलब्ध करा चुकी है। 

अहमदनगर-बीड़-परली वैजनाथ रेल प्रोजेक्ट पर खर्च होंगे 2826 करोड़

दूसरी ओर अहमदनगर-बीड़-परली वैजनाथ रेलवे परियोजना पर 2826 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। इसमें से राज्य सरकार को अपने हिस्से का 50 प्रतिशत राशि यानि 1413 करोड़ रुपए रेलवे बोर्ड को उपलब्ध कराने का निर्णय लिया जा चुका है। केंद्र सरकार इस परियोजना पर 31 मार्च 2021 तक 1557 करोड़ 92 लाख रुपए खर्च कर चुका है। जबकि साल 2021-22 के लिए 249 करोड़ 88 लाख रुपए का प्रावधान किया है। राज्य सरकार 31 मार्च 2021 तक परियोजना के लिए 1322 करोड़ 87 लाख रुपए खर्च कर चुकी है। जबकि साल 2021-22 के लिए 90 करोड़ 13 लाख रुपए रेलवे को वितरित करने को मंजूरी दी है। पिछले दिनों रेलवे ने अहमदनगर-बीड़ रेल मार्ग पर हाई स्पीड ट्रेन चलाया था। 


 

Created On :   30 Dec 2021 3:16 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story