पीएम मोदी ने जताया दुख, बंद यात्रा हुई बहाल, इन हेल्पलाइन नंबरों से ले सकते है जानकारी

माता वैष्णो देवी मंदिर में देर रात मची भगदड़ पीएम मोदी ने जताया दुख, बंद यात्रा हुई बहाल, इन हेल्पलाइन नंबरों से ले सकते है जानकारी
हाईलाइट
  • शुरूआती जांच में भगदड़ के पीछे बताई तर्क का छिड़ना

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली।  देर रात जम्मू  के कटरा  माता वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ मचने से 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। वहीं कई घायल बताए जा रहे हैं, जिनका नारायणा अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

मची भगदड़ के बाद प्रशासन ने हेल्प लाइन नंबर जारी कर दिए हैं। 01991-234804 और 01991-234053 नंबरों पर फोन लगाकर जानकारी हासिल की जा सकती है। 

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड हेल्पलाइन नंबर

01991-234804
01991-234053
पीसीआर कटरा 01991232010/9419145182

पीसीआर रियासी 0199145076/9622856295
डीसी कार्यालय रियासी नियंत्रण कक्ष
01991245763/9419839557

इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने ट्वीट कर दुख जताया है। साथ ही सरकार ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को दस लाख रूपए  मुआवजा देने की घोषणा की है। साथ ही घायलों के इलाज के लिए 2 लाख रुपए दिए जाएंगे। 

 

पीएम मोदी ने स्थिति का लिया जायजा

पीएम मोदी ने दुख जताते हुए ट्वीट किया उन्होंने कहा ‘’माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में लोगों की मौत से अत्यंत दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा,केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय जी से बात की और स्थिति का जायज़ा लिया।’’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि माता वैष्णो देवी मंदिर में हुई दुखद दुर्घटना से हृदय अत्यंत व्यथित है। इस संबंध में मैंने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से बात की है। प्रशासन घायलों को उपचार पहुंचाने के लिए निरंतर कार्यरत है। इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।

                     

हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक इस भगदड़ में 12 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हुए हैं। बचाव कार्य जारी है। हादसे में  शामिल लोग दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के बताए जा रहे है। बताया जा रहा है कि भगदड़ बीती रात 2 और 3 बजे के बीच मची। इस हादसे के बाद लोगों ने हाइवे को बंद कर दिया और यात्रा को रोक दिया गया है। हादसे के बाद कई श्रद्धालु घर  लौट रहे है।  

जम्मू-कश्मीर एलजी मनोज सिन्हा ने कटरा में माता वैष्णो देवी भवन में भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजनों को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और घायलों के लिए 2 लाख रुपये देने की घोषणा की है। 

सुबह 2:45 बजे हुई घटना 

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा, कटरा के माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में 12 लोग की मौत और 13 लोग घायल हुए हैं। घटना लगभग सुबह 2:45 बजे हुई और प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार एक तर्क छिड़ा जिसके परिणामस्वरूप लोगों ने एक-दूसरे को धक्का दिया और फिर भगदड़ मच गई।

Created On :   1 Jan 2022 2:38 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story