सालभर में देश में गई 121 बाघों की जान, महाराष्ट्र में 29 की मौत 

121 tigers died in the country in a year, 29 died in Maharashtra
सालभर में देश में गई 121 बाघों की जान, महाराष्ट्र में 29 की मौत 
संवर्धन पर सवाल सालभर में देश में गई 121 बाघों की जान, महाराष्ट्र में 29 की मौत 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। साल 2022 में देश भर में 121 बाघों की मौत हुई है। जिसमें से महाराष्ट्र में 29 बाघों की मृत्यु विभिन्न कारणों से हुई है। साल 2018 में देश भर में 101 बाघों की मौत हुई थी। जिसमें महाराष्ट्र में 19 बाघों की मौत शामिल है। देश में पिछले दस वर्षों में साल 2021 में सबसे अधिक 127 बाघों की मौत हुई थी। राज्य के वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने विधान परिषद में पूछे गए एक सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी है। 

भाजपा सदस्य भाई गिरकर, भाजपा सदस्य प्रवीण दरेकर सहित कई सदस्यों ने बाघ संवर्धन को लेकर सवाल पूछा था। वन मंत्री ने बताया कि गडचिरोली के वन विभाग के चातगाव परिक्षेत्र के अमिर्जा में गत जनवरी महीने में 2 बाघ के बच्चों की मौत हुई है। जिसमें से 1 बाघ के बच्चे की मौत हमले के कारण होने की रिपोर्ट आई है। इसके बाद 2 बाघ के बच्चों के अव्यय के नमूने को जांच के लिए हैदराबाद की सीसीएमबी संस्था में भेजा गया है। वन मंत्री ने बताया कि साल 2006 में महाराष्ट्र में 103 बाघ थे। साल 2010 में बाघों की संख्या बढ़कर 169 हुई थी। साल 2014 में राज्य में 190 बाघ थे। जबकि साल 2018 में बाघों की संख्या 312तक पहुंच गई। 

 

Created On :   2 March 2023 4:44 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story