- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- शिवसेना के दोनों गुटों में शिवाजी...
शक्तिप्रदर्शन का केंद्र दशहरा रैली: शिवसेना के दोनों गुटों में शिवाजी पार्क पर उद्धव, तो आजाद मैदान में दहाडेंगे शिंदे

- शिवाजी पार्क बनाम आज़ाद मैदान
- ठाकरे-मनसे समीकरण को लेकर उत्सुकता
Mumbai News. हर साल दशहरे के मौके पर होने वाली शिवसेना (अविभाजित) की दशहरा रैली का नाम गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड में भी दर्ज है। पर शिवसेना में विभाजन के बाद इस दिन दो-दो दशहरा रैली होती है और दोनों रैली में एक दूसरे नेता निशाने पर होते हैं। इस साल भी दशहरे के मौके पर शिवसेना (उद्धव) की दशहरा रैली शिवाजी पार्क में होगी जबकि शिवसेना (शिंदे) की रैली आजाद मैदान में होने वाली है। विधानसभा चुनावों के बाद राज्य में स्थानीय निकाय चुनाव होने वाले हैं। मुंबई महानगरपालिका सहित राज्य की 10 बड़ी महानगरपालिकाओंसे लेकर जिला परिषद और नगर पंचायतों के चुनाव होने वाले हैं। महाराष्ट्र की आधी आबादी शहरों में रहती है। ऐसे में स्थानीय निकाय चुनाव को मिनी विधानसभा चुनाव कहा जाता है। स्थानीय चुनाव से ऐन पहले हने वाली शिवसेना के दोनों गुटों की दशहरा रैली के लिए तरफ से ज़ोरदार तैयारियाँ शुरू हैं। कुल मिलाकर, इस साल का दशहरा समागम सिर्फ़ दो दलों का जश्न नहीं, बल्कि आगामी चुनाव का एक रंगारंग पूर्वाभ्यास होगा। संकेत साफ़ हैं कि मुंबई के राजनीतिक संग्राम का पहला बिगुल इसी दशहरा रैली से बजेगा।
शिवाजी पार्क बनाम आज़ाद मैदान
परंपरागत रूप से शिवाजी पार्क में होने वाली दशहरा रैली शिवसैनिकों का तीर्थस्थल माना जाता है। 2022 में शिवसेना में हुए विभाजन के बाद उद्धव ठाकरे गुट शिवाजी पार्क में दशहरा रैली कर रहा है। यह 59वीं दशहरा रैली होगी। वहीं उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गुट ने आज़ाद मैदान में दशहरा रैली का आयोजन किया है और कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है। आगामी स्थानीय निकाय चुनाव के मद्देनजर दोनों गुटों की दशहरा रैली में शक्ति प्रदर्शन स्वभाविक है। समझा जा रहा है कि दशहरा रैली के मंच से उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे इस बार एक-दूसरे पर निशाना साधेंगे।
ठाकरे-मनसे समीकरण को लेकर उत्सुकता
हाल ही में ठाकरे-राज ठाकरे की मुलाकात के बाद, सबकी नज़र संभावित शिवसेना-मनसे गठबंधन पर है। ऐसे में यह उत्सुकता बनी हुई है कि क्या उद्धव ठाकरे दशहरा रैली में मनसे के साथ गठबंधन को लेकर कोई घोषणा करेंगे। इस पर उपमुख्यमंत्री शिंदे की प्रतिक्रिया भी महत्वपूर्ण होगी
Created On :   12 Sept 2025 9:50 PM IST