- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- अमित शाह करेंगे महाराष्ट्र भाजपा के...
Mumbai News: अमित शाह करेंगे महाराष्ट्र भाजपा के नए कार्यालय का भूमि पूजन, राजनीतिक गतिविधियों का बड़ा केंद्र

By - Bhaskar Hindi |26 Oct 2025 10:16 PM IST
- भाजपा के नए पार्टी कार्यालय का भूमि पूजन करेंगे
- राजनीतिक गतिविधियों का नया केंद्र माना जा रहा है
Mumbai News. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को महाराष्ट्र भाजपा के नए पार्टी कार्यालय का भूमि पूजन करेंगे। यह कार्यालय प्रदेश भाजपा के लिए राजनीतिक गतिविधियों का नया केंद्र माना जा रहा है। भूमि पूजन समारोह में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण भी मौजूद रहेंगे। पार्टी का नया कार्यालय चर्चगेट स्टेशन के पास बनाया जा रहा है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक नए कार्यालय में आधुनिक सुविधाएं जैसे मीडिया सेंटर, कॉन्फ्रेंस हॉल, डिजिटल वॉर रूम और कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण केंद्र बनाया जाएगा। कार्यालय का डिजाइन दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय की तर्ज पर तैयार किया गया है।
Created On :   26 Oct 2025 10:16 PM IST
Next Story












