Mumbai News: चिकित्सक आत्महत्या मामला में आरोपी उपनिरीक्षक गिरफ्तार

चिकित्सक आत्महत्या मामला में आरोपी उपनिरीक्षक गिरफ्तार
  • फलटण में सरकारी अस्पताल की महिला चिकित्सक की थी आत्महत्या
  • आत्महत्या मामला में आरोपी उपनिरीक्षक गिरफ्तार

Mumbai News. सातारा जिले के फलटण में सरकारी अस्पताल की महिला चिकित्सक की आत्महत्या से जुड़े मामले में आरोपी पुलिस उप-निरीक्षक (पीएसआई) गोपाल बदने को शनिवार शाम गिरफ्तार कर लिया गया। बदाने और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद से बदाने फरार था। बदाने ने फलटण ग्रामीण पुलिस थाने में आत्मसमर्पण किया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पहले दिन में पुलिस ने 28 वर्षीय महिला चिकित्सक की कथित आत्महत्या के सिलसिले में सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रशांत बनकर को गिरफ्तार किया था।

बीड जिले की रहने वाली और सातारा के सरकारी अस्पताल में कार्यरत महिला चिकित्सक गुरुवार रात फलटण कस्बे के एक होटल के कमरे में फंदे से लटकी मिली थी। अपनी हथेली पर लिखे ‘सुसाइड नोट’ में महिला चिकित्सक ने आरोप लगाया था कि पुलिस उपनिरीक्षक बदने ने कई बार उसके साथ दुराचार किया जबकि बनकर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। दोनों के खिलाफ फलटण में दुराचार और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, बनकर उस मकान के मालिक का बेटा है, जहां महिला चिकित्सक रहती थी। जांच ​​के दौरान मामले में नाम सामने आने के बाद बदने को सेवा से निलंबित कर दिया गया था।

Created On :   26 Oct 2025 7:42 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story