- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- वसंतदादा शुगर इंस्टिट्यूट पर झूठे...
Mumbai News: वसंतदादा शुगर इंस्टिट्यूट पर झूठे आरोपों का प्रयास, विपक्षी क्या अब माफी मांगेंगे- फडणवीस

- कुछ लोग गलत माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं
- वसंतदादा शुगर इंस्टिट्यूट को लेकर फैल रही अफवाहों पर मुख्यमंत्री का बयान
Mumbai News. वसंतदादा शुगर इंस्टिट्यूट को लेकर फैल रही अफवाहों पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि कुछ लोग संस्था के खिलाफ झूठे दस्तावेज दिखाने और गलत माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। फडणवीस ने कहा कि कुछ लोगों द्वारा यह दिखाने की कोशिश की जा रही है कि उन्हें शहीद किया जा रहा है। यह पूरी तरह से गलत और निराधार है। वसंतदादा शुगर इंस्टीट्यूट के खिलाफ सरकार ने कोई भी जांच शुरू नहीं की है। उन्होंने बताया कि हाल ही में गन्ना पेराई सीजन की बैठक में संस्था के इस्तेमाल किए गए पैसों के उपयोग पर चर्चा हुई थी। इस बैठक में यह तय किया गया कि संस्था द्वारा विभिन्न प्रकार से काटे जाने वाले पैसों की जानकारी ली जाएगी। फडणवीस ने कहा कि संस्था प्रत्येक गन्ने पर एक रुपए का शुल्क लेती है। इसमें कोई अनियमितता नहीं है, यह एक नियमित प्रक्रिया है। फडणवीस का निशाना राकांपा (शरद) विधायक रोहित पवार की ओर था।
Created On :   28 Oct 2025 9:51 PM IST












