स्वतंत्रता दिवस पर इन 16 कैदियों को मिली आजादी

16 prisoners released from satna central jail in the occasion of independence day
स्वतंत्रता दिवस पर इन 16 कैदियों को मिली आजादी
स्वतंत्रता दिवस पर इन 16 कैदियों को मिली आजादी

डिजिटल डेस्क, सतना। केन्द्रीय जेल सतना में स्वतंत्रता दिवस की 70वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उम्रकैद की सजा काट रहे 16 कैदियों को जेल से रिहा कर दिया गया है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कर्मचारी एवं बंदियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कैदियों की इस आजादी से उनके परिजनों ने खुशियां जाहिर करते हुए जमकर मिठाईयां बांटी।

रिहा हुए बंदियों में नंदकिशोर पिता रमईया पटेल, सुरेश कोल पिता रामखेलावन कोल, महेश सोनी पिता कन्छेदीलाल सोनी, गजेन्द्र सिंह पिता राजेन्द्र सिंह, हिदायत उल्ला पिता शरीफ उल्ला, बबलू सिंह उर्फ शिवमंगल सिंह पिता मनमोहन सिंह, रामदास शुक्ला पिता बद्री प्रसाद शुक्ला, सियाराम लोधी पिता गुलवा लोधी, इन्दू उर्फ इन्द्रपाल लोधी पिता गुलवा लोधी, कड़ोरी पिता रतिराम ढीमर, संतू लोधी पिता पिरूवा लोधी, दयाराम कोल पिता बैजनाथ कोल, अशोक पिता ग्यारसीलाल हरिजन, छुटुवा पिता तिजवा अहिरवार, झल्लू पिता गिल्ला अहिरवार, रामदेव पटेल पिता तातू पटेल को जेल प्रशासन ने रिहा करते हुए बंदियों को उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।  इस मौके पर जेल अधीक्षक बद्री विशाल शुक्ला, वरिष्ठ जेल उप अधीक्षक योगेन्द्र तिवारी, जेल उप अधीक्षक राघवेश अग्निहोत्री, कल्याण अधिकारी अनिरूद्ध तिवारी, सहायक जेल अधीक्षक अंबिका प्रसाद पटेल, रामकिशोर सिंह गुर्जर, अखिलेश्वर सिंह जेल स्टॉफ व बंदीगण उपस्थित रहे।

Created On :   17 Aug 2017 7:07 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story