मकान दिखाने के बहाने 17 वर्षीय किशोरी से किया दुराचार

17-year-old teenager misbehaved on the pretext of showing house
मकान दिखाने के बहाने 17 वर्षीय किशोरी से किया दुराचार
मकान दिखाने के बहाने 17 वर्षीय किशोरी से किया दुराचार

डिजिटल डेस्क जबलपुर । बीती रात मेडिकल में भर्ती कराई गई एक 17 वर्षीय किशोरी से दुराचार होने की सूचना पर तिलवारा पुलिस ने अस्पताल पहुँचकर किशोरी से पूछताछ कर दुराचार का मामला दर्ज किया है। पीडि़ता ने बताया कि करीब 6 माह पूर्व उसकी दोस्ती एक युवक से हुई थी। उस युवक का अवनी विहार में मकान बन रहा है। वह उसे अपना मकान दिखाने की बात कहकर वहाँ ले गया था और जबरन उसका दैहिक शोषण किया एवं मुहँ खोलने पर अंजाम बुरा होने की धमकी देकर फरार हो गया था। 
सूत्रों के अनुसार अस्पताल में भर्ती पीडि़त युवती ने बताया कि करीब 6 माह पूर्व एक युवक से उसकी पहचान हुई थी। उसने अपना नाम गढ़ा निवासी रोहित मिश्रा बताया था। रोहित ने उसे अपना मोबाइल नंबर दिया था। मोबाइल पर उस नंबर को ट्रू कॉलर में सर्च करने पर उसका असली नाम गौरव पवार होने का पता चला था।   डर के कारण उसने यह बात किसी को नहीं बताई। पिछले कुछ दिनों से उसकी तबीयत खराब होने के कारण 31 मार्च को वह अपनी माँ के साथ मेडिकल कॉलेज इलाज हेतु आई, जहाँ डाक्टर ने चैक कर बताया कि वह गर्भवती है। किशोरी के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी  रोहित मिश्रा उर्फ गौरव पवार के खिलाफ  धारा 376 एवं 3, 4, 5(जे), 11 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

Created On :   2 April 2020 8:37 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story