महिलाओं की मदद के लिए 181 महिला हेल्पलाइन, सीएम हेल्पलाइन से किया अलग 

181 women helpline separated from CM helpline to help women
महिलाओं की मदद के लिए 181 महिला हेल्पलाइन, सीएम हेल्पलाइन से किया अलग 
शासनादेश महिलाओं की मदद के लिए 181 महिला हेल्पलाइन, सीएम हेल्पलाइन से किया अलग 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश में संकटग्रस्त महिलाओं को तत्काल आवश्यक जानकारी और सहायता उपलब्ध कराने के लिए टोल फ्री 181 महिला हेल्पलाइन'स्वतंत्र रूप से शुरू होगा। इसके साथ हीमहिलाओं की समस्याओं से जुड़ा फोन अब मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 18001208040 के बजाय अब महिला व बाल विकास विभाग के स्वतंत्र रूप से शुरु किए जाने वाले 181 महिला हेल्पलाइन पर स्वीकार किए जाएंगे। गुरुवार को राज्य के महिला व बाल विकास विभाग ने इस बारे में शासनादेश जारी किया है। इसके तहत केंद्र सरकार के महिला व बाल विकास मंत्रालय के मिशन शक्ति योजना के दिशा निर्दशों के अनुसार राज्य के महिला व बाल विकास विभाग ने टोल फ्री महिला हेल्पलाइन शुरू करने की मंजूरी दी है। पुणे की राज्य महिला व बाल विकास आयुक्त आर विमला को महिला हेल्पलाइन के लिए मानक कार्य प्रणाली (एसओपी) बनाना होगा। महिला हेल्पलाइन के माध्यम से सभी आपतकालीन पुलिस सेवा, अग्निशमन, एम्बुलेंस और वन स्टॉप केंद्र की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। सभी सेवाओं को आपदाकालिन प्रतिसाद समर्थन प्रणाली से जोड़ा जाएगा। महिला हेल्पलाइनके जरिए महिलाओं को सरकारी योजनाओं, कार्यक्रमों और सुविधाओं के बारे में जानकारी मिल सकेगी। इसके अलावा महिला जिस इलाके में रहती हैं अथवा नौकरी करती है, उस इलाके के देहज प्रतिबंधक अधिकारी, बाल विवाह प्रतिबंधक अधिकारी और सुरक्षा अधिकारियों से संपर्क स्थापित करने में हेल्पलाइन के जरिए मदद की जाएगी।

181 महिला हेल्पलाइन की आपदाकालिन प्रतिसाद समर्थन प्रणाली से चाईल्ड लाइन 1098 को फॉरवर्ड लिंकेज प्रदान किया जाएगा। महिला हेल्पलाइन के लिए 26 पदों को भरने की मंजूरी दी गई है। यह कर्मचारी महिलाओं की मदद के लिए 24 घंटे तीन शिफ्ट में काम करेंगे। सरकार के अनुसार राज्य में संकटग्रस्त महिलाओं को तत्काल मदद उपलब्ध कराने के लिए 181 टोल फ्री क्रमांक का मुख्यमंत्री हेल्पलाइन साल 19 अगस्त 2014 के आदेश से शुरू किया गया था। महिलाओं को मदद के लिए टोल फ्री क्रमांक 181 महिला हेल्पलाइन को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में विलिन कर दिया गया था। इस कारण महिलाओं से जुड़ी समस्याओं के फोन मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 18001208040 पर आते थे। लेकिन कर्मचारियों की कमी और विभिन्न कारणों से महिलाओं को तत्काल मदद उपलब्ध कराना संभव नहीं हो पा रहा था। इसलिए महिलाओं के लिए अलग से 181 महिला हेल्पाइन शुरू करने का फैसला लिया गया है। 

 

Created On :   13 Jan 2023 12:02 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story