- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अमरावती
- /
- धन के लालच में सौतेले बेटे को उतार...
नरबलि!: धन के लालच में सौतेले बेटे को उतार दिया मौत के घाट, पिता और उसका साथी गिरफ्तार

- तांत्रिक क्रिया और नरबली की चर्चा
- धन के लालच में सौतेले बेटे को उतारा मौत के घाट
- नरबली के मामले से जुड़ी घटना
Amravati News. अंजनगांव सुर्जी. धन के लालच में सौतेले पिता ने नौ वर्षीय मासूम बेटे दर्शन की हत्या कर दी गई। यह नरबलि का मामला होने की बात सामने आ रही है। आज के युग में अंधविश्वास की ऐसी घटना ने सबको चौंका दिया है। बालक बुधवार रात 8:30 बजे से लापता था। उसकी मां ने अकोट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की थी। गुरूवार को लापता बालक का शव गुरुवार सुबह 11 बजे गायमुख नदी के पास बोरी में बंद मिला। चिचोना गांव का यह स्थान अमरावती जिले के अंजनगांव सुर्जी में आता है। पुलिस जांच में पता चला कि यह धन के लालच में तांत्रिक क्रियाओं के लिए नरबली है। मुख्य आरोपी पिता आकाश साहेबराव कान्हेरकर (36) एवं उसके साथी गौरव यशवंत गायगोले (25) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विशेष तांत्रिक पूजा की चर्चा
घटनास्थल अकोट ग्रामीण और अंजनगांव थाने की सीमा पर है। इसलिए दोनों थानों की टीमें संयुक्त जांच कर रही हैं। चर्चा है कि नरबलि के तहत हत्या से पिछली रात तांत्रिक द्वारा विशेष पूजा की गई थी। इस बात की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।
मां ने किया था दूसरा विवाह
जांच में सामने आया कि दर्शन की मां का पूर्व विवाह राजस्थान निवासी वैभव पलसकार से हुआ था। तलाक के बाद महिला ने अंजनगांव तहसील के हिरापुर निवासी आकाश साहेबराव कान्हेरकर से दूसरा विवाह किया था। दर्शन अपनी मां के साथ हिरापुर में सौतेले पिता के पास रह रहा था। लेकिन घरेलू कलह के चलते मां दर्शन को लेकर अकोट लौट गई थी।
Created On :   3 July 2025 8:37 PM IST