- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- तेंदुए की खाल बेचने आए दो आरोपी...
तेंदुए की खाल बेचने आए दो आरोपी गिरफ्तार, मध्यप्रदेश से जुड़े हैं तार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। ठाणे पुलिस की अपराध शाखा ने तेंदुए की खाल बेचने की कोशिश कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी मध्यप्रदेश के कटनी जिले के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक वे तेंदुए की खाल 10 लाख रुपए में बेंचना चाहते थे। सीनियर इंस्पेक्टर नितिन ठाकरे की अगुआई में जाल बिछाकर पुलिस ने किस्मतलाल मराबी और कोरचा मराबी नाम के दोनों आरोपियों को दबोचा। दोनों को ठाणे के साकेत कांप्लेक्स के पास से गिरफ्तार किया गया।
तेंदुए की खाल बेचने आए दो आरोपी गिरफ्तार
आरोपियों के पास स्थित बैग की तलाशी ली गई तो उसमें एक साड़ी में तेंदुए की खाल लपेट कर रखी हुई मिली। इसके बाद वन्यजीव अपराध नियंत्रण विभाग से बरामद खाल की जांच कराई गई जिसमें इस बात की पुष्टि हुई कि आरोपियों के पास से बरामद खाल तेंदुए की ही थी। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे मध्यप्रदेश से ठाणे तेंदुए का खाल बेचने के लिए पहुंचे थे। वे इसके लिए 10 लाख रुपए में ग्राहक खोज रहे थे। दोनों आरोपियों के खिलाफ राबोडी पुलिस स्टेशन में वन्यजीव सुरक्षा कानून 1972 की धारा 9, 39, 48 (ए), 49 और 51 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
मध्यप्रदेश के कटनी जिले के है आरोपी
कोर्ट में पेशी के बाद दोनों आरोपियों को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। सहायक पुलिस निरीक्षक संदीप बागुल मामले की छानबीन में जुटे हुए हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपियों को बाघ की खाल कहां और कैसे मिली।
Created On :   16 April 2018 6:37 PM IST