- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- 60 लीटर शराब के साथ 2 आरोपियों को...
60 लीटर शराब के साथ 2 आरोपियों को पकड़ा

By - Bhaskar Hindi |17 Oct 2022 9:34 AM IST
सतना 60 लीटर शराब के साथ 2 आरोपियों को पकड़ा
डिजिटल डेस्क,सतना। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में रविवार को मैहर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर वार्ड क्रमांक-9 में कब्रस्तान के पीछे छापा मारकर प्लास्टिक के 4 डिब्बों में 60 लीटर कच्ची शराब के साथ आरोपी नीरज शुक्ला पुत्र रामाश्रय शुक्ला 35 वर्ष और सद्दाम शाह पुत्र नईम 23 वर्ष, निवासी पुरानी बस्ती, को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। आरोपियों से पूछतांछ में मिली जानकारी के आधार पर शराब के अवैध धंधे में लिप्त अन्य बदमाशों की धर-पकड़ के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
Created On :   17 Oct 2022 3:03 PM IST
Next Story