- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- 2 करोड़ की माँग कर पत्नी को घर से...
2 करोड़ की माँग कर पत्नी को घर से निकाला -शादी में लिए थे 51 लाख नकद व लाखों का सोना

डिजिटल डेस्क जबलपुर । स्नेह नगर क्षेत्र में रहने वाले एक प्रतिष्ठित परिवार ने अपनी बेटी का विवाह बहुत शान-शौकत के साथ किया था। विवाह में लड़के को 51 लाख रुपए नकद, लाखों का सोना व इनोवा कार दहेज में दी थी। इतना दहेज देने के बाद भी ससुराल वाले बहू को दहेज के लिए प्रताडि़त कर यातना दे रहे थे। वे दहेज में दो करोड़ नकद देने की माँग कर रहे थे। माँग पूरी न होने पर बहू को ससुराल से भगा दिया। यातना की शिकार पीडि़ता ने महिला थाने पहुँचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सूत्रों के अनुसार महिला थाने पहुँची स्नेह नगर निवासी सोनम सिंह उम्र 27 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका विवाह राजस्थान राजा समुंद निवासी पवन लोधा के साथ हुआ था। शादी में लड़की के पिता ने करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए थे, जिसमें लगुन में 51 लाख व 25 लाख का अन्य सामान व सोने के जेवर अलग से दिए थे। शादी के बाद कुछ दिन सामान्य रहे और फिर 25 जून 2019 के बाद पति पवन, सास रजनी बाई, जेठ आकाश, जेठानी अंशु उसे प्रताडि़त करते हुए मारपीट कर यातना देते थे और मायके से दो करोड़ लाने की डिमांड कर रहे थे। महिला ने मायके से दहेज लाने से इनकार किया तो उसे ससुराल से भगा दिया गया जिसके बाद से वह मायके में रह रही है।
Created On :   27 Feb 2020 2:00 PM IST