कमलनाथ केबिनेट में जबलपुर से दो मंत्री, मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार

2 ministers from Jabalpur are in Chief Minister Kamalnath cabinet
कमलनाथ केबिनेट में जबलपुर से दो मंत्री, मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार
कमलनाथ केबिनेट में जबलपुर से दो मंत्री, मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। जबलपुर नगरीय क्षेत्र से दो विधायकों लखन घनघोरिया एवं तरूण भानोत को मंत्री बनाए जाने से जहां केबिनेट में शहर का रूतबा बढ़ेगा, वहीं दोनों विधायकों के समर्थकों व विधानसभा क्षेत्र में हर्ष की लहर देखी गई। यह बात साफ हो गई है कि मंत्रीमंडल में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का भी पूरा ध्यान रखा गया है।

जगी विकास की आस
कमलनाथ को महाकौशल क्षेत्र का ही एकमेव नेता माना जाता रहा है। उनके मुख्यमंत्री बनने से महाकौशल को यह उम्मीद जगी है कि अब उसकी उपेक्षा नहीं होगी। यहां का प्रमुख शहर एवं महाकौशल का केंद्र जबलपुर भी अब यह उम्मीद कर सकता है कि उसकी खोई हुई प्रतिष्ठा उसे वापस मिल सकती है। जबलपुर जिले से 2 विधायकों को मंत्री पद से नवाजे जाने से इस संभावना को बल मिला है। लोगों में इस बात की खुशी है कि उनके शहर से दो - दो कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधित्व करेंगे। अभी तक मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म था, किंतु अब मंत्री बन जाने के बाद उन्हें कौन सा विभाग दिया जा रहा है इस बात को लेकर कयास लगाना प्रारंभ हो गया है।

सूत्रों के अनुसार मंत्रियों के पोर्टफोलियो बंटने में एक-दो दिन का समय लग सकता है। किंतु यह तय है कि अवकाश के बाद जब सन 2019 में कामकाज प्रारंभ होगा तो नई सरकार अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ सक्रिय हो चुकी होगी।

बंटी मिठाइयां
जबलपुर पश्चिम क्षेत्र के विधायक तरुण भानोत एवं जबलपुर पूर्व क्षेत्र के विधायक लखन घनघोरिया के समर्थकों में आज भारी खुशी देखी गई। जहां तहां आतिशबाजी एवं मिठाई बांटने का दौर चलता रहा वैसे तो इन विधायकों के प्रमुख समर्थक भोपाल में ही डेरा डाले हुए हैं, किंतु जो शहर में थे वह अपनी खुशी का इजहार करने में पीछे नहीं रहेग और क्षेत्र में जमकर आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण का दौर प्रारंभ हो गया था।

कमलनाथ मंत्रिमंडल में इन विधायकों को मिली जगह।
- विजयलक्ष्मी साधौ
- सज्जन सिंह वर्मा
- हुकुम सिंह कराड़ा
- डॉ गोविन्द सिंह
- बाला बच्चन
- आरिफ अकील
- बृजेंद्र सिंह राठौर
- प्रदीप जायसवाल
- लाखन सिंह यादव
- तुलसीराम सिलावट
- गोविंद सिंह राजपूत
- इमरती देवी
- ओमकार सिंह मरकाम
- डॉ प्रभुराम चौधरी
- प्रियव्रत सिंह
-  सुखदेव पांसे
- उमंग सिंघार
- हर्ष यादव
-  जयवर्धन सिंह
- जीतू पटवारी
- कमलेश्वर पटेल
- लखन घनघोरिया
- महेंद्र सिंह सिसौदिया
- पीसी शर्मा
- प्रद्युमन सिंह तोमर
- सचिन सुभाष यादव
- सुरेंद्र सिंह बघेल
- तरुण भनोट
 

 

Created On :   25 Dec 2018 11:37 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story