31 लाख रुपए का 200 किलो गांजा बरामद, 4 गिरफ्तार 

200 kg ganja worth Rs 31 lakh recovered by Thane police, 4 arrest
31 लाख रुपए का 200 किलो गांजा बरामद, 4 गिरफ्तार 
31 लाख रुपए का 200 किलो गांजा बरामद, 4 गिरफ्तार 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। ठाणे के बदलापुर इलाके में नशे की खेप मिलने का सिलसिला जारी है। मेफेड्रान बनाने की कंपनी के बाद अब यहां से एक फार्महाउस में रखा 200 किलो से ज्यादा गांजा बरामद हुआ है। बरामद गांजे की कीमत 31 लाख रुपए से ज्यादा है। मामले में कुछ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। खडकपाड़ा पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक अजित जाधव ने गुप्त सूचना के आधार पर जाल बिछाकर बदलापुर इलाके से नरेश अहिरे नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया।

अहिरे की तलाशी के दौरान दो किलो गांजा मिला। इसके बाद कड़ाई से पूछताछ करने पर अहिरे ने खुलासा किया कि राजाराम कडू नाम के एक शख्स ने उसे गांजा बेचने के लिए दिया था। उसने बताया कि कडू का बदलापुर इलाके में बड़ा फार्महाउस है, जहां भारी मात्रा में गांजा छिपाकर रखा गया है। इसके बाद पुलिस की टीम ने फार्महाउस पर छापा मारा सो वहां 207 किलो 600 ग्राम गांजा मिला जिसकी कीमत 31 लाख 14 हजार रुपए थी।

पुलिस ने छापेमारी के दौरान वहां मौजूद कुणाल कडू, सन्नी परदेशी और अमोल घनघाव नाम के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा नशे के कारोबार में इस्तेमाल होने वाली दो गाड़ियां भी जब्त की गईं हैं। पुलिस ने कुल 68 लाख 44 हजार 700 का माल जब्त किया गया। सभी के खिलाफ बदलापुर पुलिस स्टेशन में नशीला पदार्थ विरोधी कानून की धारा 8 (क), 20, 29 के तहत FIR दर्ज की गई है।  
 

 

Created On :   18 April 2018 1:51 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story