- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- आवश्यक वस्तुओं के लिए नगर निगम की...
आवश्यक वस्तुओं के लिए नगर निगम की होम डिलेवरी शुरु-अधिकृत किए गए 21 किराना स्टोर

डिजिटल डेस्क सतना। कोरोना वायरस के संक्रमण की महामारी से बचाव के लिए नगर निगम प्रशासन ने जिला मुख्यालय में किराना से जुड़ी आम उपभोग की आवश्यक वस्तुओं के लिए होम डिलेवरी शुरु कर दी है। नगर निगम के कमिश्नर अमनवीर सिंह बैस ने बताया कि संपूर्ण जिले में 14 अप्रैल तक देशव्यापी लोकडाउन के तहत किसी को भी घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। इस बाध्यता को ध्यान में रखते हुए ही घर पहुंच सेवा प्रारंभ की गई है। उन्होंने बताया कि निगम क्षेत्र के सभी 45 वार्डों में ये व्यवस्था सुनिश्चत की जा रही है ताकि आमजन को उचित दर पर आम उपभोग की आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराई जा सकें।
फोन के माध्यम से करें खरीदी
लॉकडाउन के दौरान होम डिलेवरी के तहत अब आम उपभोक्ता टेलीफोन के माध्यम से अपने घर से किराना की बुकिंग करा सकते हैं। निगम प्रशासन ने इस सदंर्भ में 21 अधिकृत किराना स्टोर की सूची सार्वजनिक की है। इस संबंध में ये भी स्पष्ट किया गया है कि घर पहुंच सेवा में कार्यरत कर्मचारियों को स्वास्थ्य सुरक्षा के संबंध में जारी शासन-प्रशासन के दिशा निर्देशों का पालन करना होगा। इनका नियमित मेडिकल चेकअप कराया जाएगा।
कहां करें संपर्क :------
बिड़ला रोड : 9907009777
कबाड़ी टोला : 9009144145
बस स्टैंड : 7974197383
सिंधी कैंप : 9827076071
सिंधी कैंप : 8770533402
टिकुरिया टोला : 9685302874
मुख्त्यारगंज : 9827392934
सिंधी कैंप : 8962489089
बस स्टैंड : 9993079979
दुर्गा मंदिर बढ़इया : 9827298273
स्टेशन रोड : 9630380000
खंूथी: 9425883939
राजेन्द्र नगर : 8818910470
रीवा रोड : 8085012043
बिहारी चौक: 9179259349
लालता चौक : 9424781845
चांदनी टाकीज रोड : 9131638935
टिकुरिया टोला: 8269191384
ओवर ब्रिज के पास: 8827596829
कृष्ण नगर : 8234888555
एमजी रोड : 9584065848
Created On :   27 March 2020 2:39 PM IST