वाट्सएप नंबर पर सूखे की 2 हजार 359 शिकायतें, मुख्यमंत्री ने 22 जिलों की समीक्षा की

2,359 complaints of drought received on the whats app number
वाट्सएप नंबर पर सूखे की 2 हजार 359 शिकायतें, मुख्यमंत्री ने 22 जिलों की समीक्षा की
वाट्सएप नंबर पर सूखे की 2 हजार 359 शिकायतें, मुख्यमंत्री ने 22 जिलों की समीक्षा की

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश के 22 जिलों में जिला प्रशासन की ओर से शुरू किए गए विभिन्न 17 वाट्सएप नंबर पर 4 हजार 451 शिकायतें मिली हैं। इसमें से 2 हजार 359 शिकायतें सूखे की समस्या से जुड़ी पाई गई। ये आंकड़े 13 मई तक के हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बीते 6 दिनों में ऑडियो ब्रिज के माध्यम से 22 जिलों के 139 तहसीलों तक 27 हजार 449 जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से संवाद स्थापित किया। मुख्यमंत्री ने 884 सरपंचों से सीधे फोन के जरिए बातचीत की। बुधवार को मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से यह जानकारी दी गई। इसके अनुसार मुख्यमंत्री ने सूखा प्रभावित औरंगाबाद, नागपुर, वाशिम, वर्धा, नांदेड़, जालना, उस्मानाबाद, बीड़, परभणी, अहमदनगर, नाशिक, धुलिया, जलगांव, बुलडाणा, चंद्रपुर, अमरावती, यवतमाल, हिंगोली, सातारा, पुणे, सांगली और सोलापुर जिले की सूखे की स्थिति की समीक्षा की।

जिले के लिए हुई अलग-अलग बैठक

हर जिले के लिए अलग-अलग बैठक हुई। ऑडियो ब्रिज आधुनिक तकनीक के कारण एक ही समय पर पूरे जिले के प्रशासन से संवाद स्थापित करना संभव हो सका। हर जिले की शिकायतों के निवारण के लिए एक विशिष्ट प्रक्रिया अपनाई गई है। जिलों के नागरिकों से प्राप्त शिकायतें, मुख्यमंत्री के निर्देश, स्थानीय प्रशासन की तरफ से की गई कार्यवाही और सूखा राहत के संबंधित उपाय के बारे में सीधे रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजी जाती है। सभी शिकायतों को निपटाने के लिए एक व्यवस्था तैयार की गई है। इसके अलावा जिन समस्याओं का नीतिगत फैसला करना है उस पर निर्णय प्रक्रिया शुरू है। 

 

Created On :   15 May 2019 1:08 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story