वंदे भारत मिशन के तहत 182 विमानों से स्वदेश लौटे 28 हजार 435 लोग, यात्री ना मिलने से मुंबई- पुणे के विमान रद्द

28 thousand 435 people returned home from 182 flights under Vande Bharat Mission
वंदे भारत मिशन के तहत 182 विमानों से स्वदेश लौटे 28 हजार 435 लोग, यात्री ना मिलने से मुंबई- पुणे के विमान रद्द
वंदे भारत मिशन के तहत 182 विमानों से स्वदेश लौटे 28 हजार 435 लोग, यात्री ना मिलने से मुंबई- पुणे के विमान रद्द

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कोरोना संकट के कारण विदेशों में फंसे भारतीयों के स्वदेश वापसी का सिलसिला जारी है। केंद्र सरकार के वंदे भारत अभियान के तहत अभी तक 182 विमानों से 28 हजार 435 लोग मुंबई पहुंचे हैं। इनमेंसे 10 हजार 347 यात्री मुंबई के हैं बाकी 9752 नागरिक राज्य के विभिन्न इलाकों के रहने वाले हैं। जबकि 8336 लोग देश के दूसरे राज्यों के नागरिक हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार आगामी 15 जुलाई तक और 40 विमान विदेशों से मुंबई पहुंचने वाले हैं। विदेशों से लौटे लोगों को क्वारेंटाईन करने की व्यवस्था राज्य सरकार की तरफ से की जा रही है। 
इन देशों से लौटे भारतीय

15 जुलाई तक आएंगे और 40 विमान

ब्रिटेन, सिंगापुर, फिलीपाईन्स, अमेरिका, बांगलादेश, मलेशिया, कुवेत, इथियोपिया, अफगाणिस्तान, ओमान, दक्षिणअफ्रिका,  इंडोनेशिया, नीदरलैंड, जापान, श्रीलंका, म्यानमार,टांझानिया, स्पेन, आयरलैंड, कतर, कजाकीस्तान, मॉरिशस, ब्राझील, थाईलैंड, केनिया, मियामी, वियतनाम, इटली, स्विडन, इथोपिया,रोम, जर्मनी, दुबई, मालावी, वेस्टइंडिज, नॉर्वे कैरो, युक्रेन, रशिया, मादागास्कर,  नायजेरिया, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजिलैंडसऊदी अरू,  कनाडा, पुर्व अफ्रिका,  फ्रान्स, नैरोबी,न्यूयार्क, जॉर्जिया, कैमरुन से भारतीय स्वदेश लौटे हैं। 

Created On :   2 July 2020 7:23 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story