नशे के लिए चोरी करने वाले 3 गिरफ्तार, पहले कार से करते थे बंद मकान की रेकी

3 arrested for stealing drugs, used to reiki a closed house with a car
नशे के लिए चोरी करने वाले 3 गिरफ्तार, पहले कार से करते थे बंद मकान की रेकी
नागपुर नशे के लिए चोरी करने वाले 3 गिरफ्तार, पहले कार से करते थे बंद मकान की रेकी

डिजिटल डेस्क, नागपुर. नशे का शौक पूरा करने के लिए चोरी करने वाले 3 चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम अक्षय नागोराव दाराेकार (24) उरल, तहसील बालापुर, अकोला, राहुल संतोष नायडू (28) किनखेड़ा, पिपला, सावनेर, नागपुर और फैजान समीरुल्ला खान (26) बौद्ध विहार के पास,  दवलामेटी, आठवां मैल, वाड़ी निवासी है। आरोपी अक्षय वर्तमान समय में अपने दोस्त राहुल नायडू के घर में रहता था। यह तीनों चोर बंद मकान की पहले कार से रेकी करते थे और उसके बाद उस बंद मकान में चोरी करते थे। अपराध शाखा पुलिस विभाग के सेंधमारी विरोधी दस्ते के सहायक पुलिस निरीक्षक मयूर चौरसिया ने सहयोगियों के साथ कार्रवाई की। 
 

ताला बंद कर मुंबई गए थे

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मां रेणुका विहार, प्लाॅट नं. 21, अजनी, नागपुर निवासी राजेंद्र काशीनाथ उके (63) ने मकान में चोरी की शिकायत अजनी थाने में की थी। राजेंद्र उके के मकान में 10 से 24 दिसंबर 2022 के दरमियान चोरी हो गई थी। इस दौरान वे मकान को ताला बंद कर मुंबई गए थे। बेडरूम में रखी अलमारी से सोने-चांदी के गहने, कैमरा  व नगदी 50 हजार रुपए चोरी हो गया था। अजनी पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया। आरोपियों के बारे में जानकारी निकालकर उन्हें गणेशपेठ इलाके से दबोच लिया। 2 लाख रुपए की मारुति रिटज कार, 30 हजार रुपए की टीवी, 15 हजार रुपए के दो कैमरे, 13 हजार 500 रुपए की आर्टिफिशियल ज्वेलरी सहित  2 लाख 58 हजार रुपए का माल जब्त किया।

Created On :   27 Jan 2023 2:17 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story