24 घंटे में 3 की मौत, पीएम कक्ष के सामने रही भीड़

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
कटनी 24 घंटे में 3 की मौत, पीएम कक्ष के सामने रही भीड़

डिजिटल डेस्क,कटनी। जिला अस्पताल में बुधवार सुबह गहमागमी रही। यहां पर पीएम के लिए परिजनों को अपनी बारी आने के लिए इंतजार करना पड़ा। दरअसल जिला अस्पताल में विभिन्न स्थानों से पीएम के लिए शव आए थे। एक मामले में एनकेजे के खिरहनी निवासी राम सिंह चौधरी(45) अपनी बिटिया के तिलक से जबलपुर से लौट रहा था। इसी दौरान उसे तेवरी से स्लीमनाबाद के बीच में हार्ट अटैक आ गया। इसमें उसकी मौत हो गई। मंगलवार रात करीब 10 बजे हुई इस घटना का पीम बुधवार को सुबह जिला अस्पताल में हुआ।

दूसरे में मामले में मित्र से मिलने जा रहे विनोद तिवारी पिता नत्थूलाल तिवारी निवासी कैलवारा कला अपनी साइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। स्थानीय राहगीरों की मदद से 108 एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। तीसरा मामला निवार चौकी का है। निवार चौकी के जेवारा गांव निवासी मगानी पिता परदेशी प्रजापति (55) शाम को खेत गए थे तो वापस नहीं लौटे। जानकारी के अनुसार उन्हें किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। यहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।

 

Created On :   2 Feb 2023 9:44 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story