- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- औरंगाबाद
- /
- 6 लाख की फर्जी करंसी बरामद, एक...
6 लाख की फर्जी करंसी बरामद, एक महिला सहित 3 गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, औरंगाबाद। अहमदनगर में नकली नोट चलाने वाले तीन लोगों को भिंगार कैंप पुलिस ने जाल बिछाकर गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। जिनके पास से 500 रुपए के नोट बरामद किए गए। जाली करंसी 6 लाख 12 हजार की थी। प्रकाश कोडम नामक शख्स को गुरुवार सुबह रेणुका नामक महिला का फोन आया। फोन पर उसने 50 हजार रुपए देने पर एक लाख सामग्री या नगदी देने का वादा किया। लेकिन प्रकाश कोडम रेणुका के झांसें में नहीं आया। शक होने पर वो सीधे भिंगार कैंप पुलिस थाने गया। जहां पुलिस निरीक्षक कैलास देशमाने को जानकारी दी।
आरोपियों के तार बड़े गिरोह से जुड़े होने की संभावना
मामले का भांडाफोड़ होते ही पुलिस अधीक्षक रंजनकुमार शर्मा के टीम बनाई। पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी रेणुका, गणेश अंबादास नावडे और शिवाजी खेडकर नामक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। हालांकि आरोपियों ने पुलिस के शिकंजे से भागने की कोशिश की थी। जिसे नाकाम कर दिया गया। पुलिस ने उनके पास से नकली करंसी जब्त कर ली। मामला दर्ज कर सलाखों के पीछे भेज दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के तार किसी बड़े गिरोह से जुड़े हो सकते हैं। जिसे लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने मामले में कई खुलासे होने की उम्मीद जताई है।
Created On :   6 Oct 2017 11:33 PM IST