- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- 32 हजार सरकारी नौकरियों के लिए आ गए...
32 हजार सरकारी नौकरियों के लिए आ गए 32 लाख आवेदन, ग्राम विकास विभाग में सबसे ज्यादा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्य सरकार के करीब 32 हजार पदों के लिए 32 लाख लोगों ने आवेदन किए हैं यानी हर पद के लिए 100 उम्मीदवारों ने अर्जी दी है। जिन 11 विभागों में भर्तियां होनी हैं उनमें सबसे ज्यादा 11 लाख 28 हजार अर्जियां ग्रामविकास विभाग के लिए आईं हैं। हर तीसरे उम्मीदवार ने ग्रामविकास विभाग के लिए आवेदन किया है। राज्य सरकार ने 13 विभागों में कुल 31 हजार 888 पदों पर भर्तियों की प्रक्रिया शुरू की है। इनमें से ग्राम विकास विभाग में 13 हजार 514 रिक्त पदों के लिए 11 लाख 28 हजार लोगों ने आवेदिन किए हैं। पशुपालन विभाग में 729 पद रिक्त हैं और इसके लिए कुल 3 लाख 29 हजार उम्मीदवारों ने आवेदन किए हैं यानी हर पद के लिए 452 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। वन रक्षकों के 448 पदों के लिए भी नियुक्तियां की जाएंगी। वन विभाग में कुल 900 पदों के लिए 4 लाख उम्मीदवारों ने अर्जी दी है। राजस्व विभाग के 1 हजार 802 पदों के लिए भी 5 लाख 60 हजार लोगों ने अर्जी दी है। सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के 5 हजार 778 पदों के लिए 4 लाख 20 हजार, वित्त विभाग के लिए 932 पदों के लिए 1 लाख 74 हजार उम्मीदवारों ने अर्ज किया है। दरअसल लोकसभा चुनावों के ऐलान से पहले राज्य सरकार ने 72 हजार पदों के लिए मेगाभरती का ऐलान किया था। दो सालों में इन पदों पर नियुक्तियां होनी हैं। मराठा आरक्षण के कानून प्रक्रिया में फंसने के बाद भर्ती प्रक्रिया अटक गई थी।
विभाग रिक्त पद अर्जियां औसत अर्ज
भूमि एवं जलसंसाधन 282 42078 149
निर्माणकार्य विभाग 405 58759 145
मत्यस्य विभाग 79 589 7
कृषि सेवक 1416 82307 58
वित्त विभाग 932 174000 187
सर्वेयर 51 2336 45
गार्ड 900 400000 448
राजस्व (तलाठी) 1802 564000 313
पशुपालन 729 329000 452
सार्वजनिक स्वास्थ्य 5778 421000 73
ग्राम विकास 13514 1128000 83
Created On :   22 Aug 2019 10:13 PM IST