मराठवाड़ा में आपदा निवारण के लिए 33 लाख, यूनिसेफ की मदद से चल रही योजना 

33 lakhs for prevention of disaster in Marathwada with help of UNICEF
मराठवाड़ा में आपदा निवारण के लिए 33 लाख, यूनिसेफ की मदद से चल रही योजना 
मराठवाड़ा में आपदा निवारण के लिए 33 लाख, यूनिसेफ की मदद से चल रही योजना 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। यूनिसेफ की मदद से मराठवाडा में चलाई जाने वाली आपदा जोखिम निवारण परियोजना के विस्तार के लिए प्रदेश सरकार ने 33 लाख 65 हजार रुपए की निधि मंजूर की है। यह निधि औरंगाबाद, बीड़, उस्मानाबाद के अलावा मुंबई महानगर पालिका व आपदा प्रबंधन विभाग को उपलब्ध कराई गई है।

मराठवाड़ा विभाग में आपदा प्रभावित बच्चों और महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण निर्माण कराना परियोजना का लक्ष्य है। राज्य सरकार के राजस्व और मदद व पुनर्वसन विभाग ने इस संबंध में शासनादेश जारी किया है। प्रदेश सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग और यूनिसेफ के बीच हुए करार के अनुसार यह परियोजना चलाई जाती है।

इस परियोजना के दूसरे चरण में 91.65 लाख रुपए खर्च होना है। इसमें से 58 लाख रुपए यूनिसेफ के माध्यम से खर्च किया जा चुका है। अब सरकार ने अपने हिस्से का 33 लाख 65 हजार रुपए उपलब्ध कराया है। इस परियोजना के पहले चरण को सफलता पूर्वक पूरा किया जा चुका है, जिसमें उस्मानाबाद में यूनिसेफ की मदद से ग्रामीण विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जलापूर्ति विभाग, शिक्षा विभाग और महिला व बाल विकास विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का वर्किंग समूह बनाकर आपदा के समय स्थिति से निपटने के लिए तैयार किया गया। 

Created On :   31 Aug 2018 4:30 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story