कृषि विज्ञान केन्द्र पन्ना में 4 दिवसीय कृषक प्रशिक्षण सम्पन्न

4 days farmer training completed in Krishi Vigyan Kendra Panna
कृषि विज्ञान केन्द्र पन्ना में 4 दिवसीय कृषक प्रशिक्षण सम्पन्न
पन्ना कृषि विज्ञान केन्द्र पन्ना में 4 दिवसीय कृषक प्रशिक्षण सम्पन्न

डिजिटल डेस्क, पन्ना। कृषि विज्ञान केन्द्र पन्ना एवं एनजीओ वल्र्ड विजन इंडिया द्वारा पोषण वाटिका एवं खरीफ  फसल पर प्रषिक्षण कार्यक्रम का आयोजन वल्र्ड विजन इंडिया के प्रबंधक बीनू मौन मैथ्यू द्वारा डॉ. पी.एन. त्रिपाठी वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख केन्द्र कृषि विज्ञान केन्द्र के मार्गदर्षन में किया गया। कार्यक्रम में वैज्ञानिक डॉ. आर.पी. सिंह वैज्ञानिक उद्यानिकी द्वारा कृषकों भाईयों को फल एवं सब्जियों के बारे में बताया एवं लौकी, खीरा, करेला, सेम, कद्दू आदि सब्जियों को बाडी के किनारे या मचान विधि से लगाने की सलाह दी। डी.पी. सिंह द्वारा खरीफ की प्रमुख फसल अरहर, उडद, तिल सोयाबीन एवं धान की प्रमुख किस्मों के बारे में बताया साथ ही इन फसलों में बीजदर पंक्ति से पंक्ति की दूरी एवं अन्य सस्य क्रियाओं एवं तकनीकी के बारे में कृषकों को विस्तार से बताया। रितेश बागोरा द्वारा कृषकों को मिट्टी परीक्षण का महत्व एवं एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन के बारे में बताया गया। उनके द्वारा बताया गया कि कृषकों को फसलों में हमेशा मिट्टी परीक्षण आधारित संतुलित उर्वरकों का ही उपयोग करना चाहिए। जैव उर्वरकों के उपयोग से 20-25 प्रतिशत रसायनिक उर्वरकों की बचत होती है। वल्र्ड विजन संस्था के जितेन्द्र सिंह द्वारा अपनी संस्था के द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रगति से अवगत कराया गया। प्रशिक्षण में ग्राम बमौरा, जमुनिया, बरसोभा, रामपुर, पिपरवाह, जसवंतपुरा, बलगाह, सिरी के प्रगतिशील कृषकों ने भाग लिया तथा पोषण वाटिका हेतु क५ृषकों को सब्जी बीज किट प्रदाय की गई।
 

Created On :   14 May 2022 11:22 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story