- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- उत्कृष्ट सेवा के लिए महाराष्ट्र के...
उत्कृष्ट सेवा के लिए महाराष्ट्र के 44 कर्मियों और 4 जेलकर्मियों को राष्ट्रपति पदक

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 70वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर केन्द्र सरकार ने पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों के कुल 855 कर्मियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया। इनमें महाराष्ट्र से विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति के पुलिस पदक से 4 पुलिस अधिकारी और 40 को उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस पदक घोषित हुए हैं।
विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक पाने वालों में मुंबई के अतिरिक्त महानिदेशक बिपिन कुमार सिंह, भास्कर महाडीक, सहायक कमांडेंट (एसआरपीएफ) नवी मुंबई, सहायक पुलिस आयुक्त दिनेश जोशी (खेरवाडी, मुंबई) और रत्नागिरी से सहायक उपनिरीक्षक विष्णू नागले का समावेश है।
साथ ही पुलिस पदक से 44 पुलिस कर्मी सम्मानित होंगे, इनमें संजय पुरंदरे, पुलिस निरीक्षक, अपराध शाखा (नागपुर ग्रामीण), राजकुमार वरुडकर, एएसआई (अमरावती), विनोद ठाकरे, हेड कॉन्स्टेबल (अकोला), शहाजी उमप, पुलिस उपायुक्त, (चेंबुर, मुंबई), मनोज पाटील, पुलिस अधीक्षक (सोलापुर ग्रामीण), सतीश माने, पुलिस उप-अधीक्षक (पुलिस मुख्यालय, कोल्हापुर), गणपतराव माडगुलकर, पुलिस उप-अधीक्षक (पुणे ग्रामीण), शरद नाईक, सहायक पुलिस आयुक्त(सायन विभाग, मुंबई), गणपतराव तरंगे, आर्मड पुलिस इंस्पेक्टर, एसआरपीएम (दौंड), मंगेश सावंत, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक (शिलदईघर थाना, ठाणे), नितिन अलंकुरे, पुलिस निरीक्षक (एमआईडीसी थाना, मुंबई), सचिन राणे, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक (अपराध शाखा, नवी मुंबई), अरविंद गोकुले, पुलिस निरीक्षक (खंडाला, पुणे), नंदकुमार गोपाले, पुलिस निरीक्षक (खार थाना, मुंबई), सचिन कदम, पुलिस निरीक्षक (अपराध शाखा, मुंबई), गजानन पवार, पुलिस निरीक्षक (अपराध शाखा, पुणे), धनश्री करमरकर, पुलिस निरीक्षक (कोलाबा, मुंबई), अनिल परब, सहायक पुलिस निरीक्षक (मुंबई),अर्जुन शिंदे, पुलिस उपनिरीक्षक ( पालघर), सत्यवान राउत, पुलिस उपनिरीक्षक (खुफिया विभाग, मुंबई), नंदकिशोर शेलार, सहायक उपनिरीक्षक (अपराध शाखा, मुंबई), अशोक भोसले, सहायक उपनिरीक्षक (पुणे), विलास मोहिते, सहायक उपनिरीक्षक (भद्रकली थाना, नासिक), प्रदीप पाटील, एएसआई (रायगड़), लक्ष्मण थोरात, सहायक उपनिरीक्षक (पुणे), मोहन घोरपड़े, सहायक उपनिरीक्षक (अपराध शाखा, सातारा),गिरीधर देसाई, सहायक उपनिरीक्षक (सीआरपीएफ, पुणे), पुरुषोत्तम देशपांडे, सहायक उपनिरीक्षक (कराड), अमरसिंह चौधरी, सहायक उपनिरीक्षक (औरंगाबाद ग्रामीण), मनोहर खानगांवकर, एएसआई, एन्टी करप्शन ब्यूरो (कोल्हापुर), जाकिर हुसैन गुलाम हुसैन शेख, सहायक उपनिरीक्षक (नासिक), दत्तात्रय चौधरी, सहायक उपनिरीक्षक (पुणे ग्रामीण), सुनील कुलकर्णी, सहायक उपनिरीक्षक (स्वारगेट थाना, पुणे), गणपत डाफले, हेड कॉन्स्टेबल (वरली, मुंबई), क्रिष्णा जाधव, हेड कॉन्स्टेबल (अपराध शाखा, मुंबई), पांडुरंग तलवडेकर, हेड कॉन्स्टेबल (मुंबई), अरुण कदम, हेड कॉन्स्टेबल (कुरार थाना, मालाड पूर्व, मुंबई), दयाराम मोहिते, हेड कॉन्स्टेबल (अपराध शाखा, मुंबई) भानुदास मानवे, हेड कॉन्स्टेबल (विशेष शाखा, मुंबई) और दत्तात्रय कुढाले, हेड कॉन्स्टेबल (अपराध शाखा, मुंबई) शामिल हैं।
इसी तरह केन्द्र सरकार के विभागों में कार्यरत प्रदेश के दो अधिकारी भी राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित होंगे। इनमें गृह मंत्रालय के मुंबई स्थित कार्यालय के सहायक निदेशक रमाकांत कुलकर्णी और मुंबई स्थित सीबीआई में पुलिस निरीक्षक चंद्रकांत पुजारी शामिल है।
महाराष्ट्र के चार जेल कर्मियों को राष्ट्रपति सेवा सुधार पदक
केन्द्र सरकार ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 45 जेल कर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति सेवा सुधार पदक से सम्मानित करने की घोषणा की है। इनमें महाराष्ट्र के चार जेल कर्मी शामिल है। प्रदेश के जिन जेल कर्मियों को सेवा सुधार पदक दिए जायेंगे उनमें औरंगाबाद जेल के सुभेदार प्रमोद गायकवाड, पुणे के येरवदा जेल के सुभेदार रामचंद्र पाटील और येरवदा जेल ऑफिसर ट्रेनिंग कॉलेज के यशवंत पवार तथा भायखला जेल के सुभेदार विजय परब का समावेश है। जेल में कैदियों के जीवन में बदलाव लाने के लिए चलाए उपक्रमों के लिए यह सेवा पदक दिए जाते है।
Created On :   25 Jan 2019 8:05 PM IST