- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- बेटिकट यात्रियों से वसूला 4.60...
बेटिकट यात्रियों से वसूला 4.60 करोड़ रु. का जुर्माना

By - Bhaskar Hindi |3 Feb 2021 8:58 AM IST
बेटिकट यात्रियों से वसूला 4.60 करोड़ रु. का जुर्माना
डिजिटल डेस्क जबलपुर । यात्री गाडिय़ों में बिना टिकट के यात्रा करने वाले यात्रियों से रेलवे ने 4 करोड़ 60 लाख रुपए का जुर्माना वसूल किया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विश्व रंजन ने बताया कि जनवरी में चल टिकट निरीक्षकों की विभिन्न टीमों ने लगातार जाँच अभियान चलाकर 59 हजार 170 यात्रियों को अनियमित टिकट और बिना टिकट के यात्रा करते हुए पकड़ कर उनसे 4 करोड़ 60 लाख रुपए जुर्माना वसूल कर रेलवे राजस्व में जमा किया है। दिसम्बर 2020 में भी मंडल के चल टिकट निरीक्षकों की टीम ने 48 हजार से अधिक प्रकरणों में 3 करोड़ 69 लाख रुपए का जुर्माना यात्रियों से वसूल किया था। इस तरह जनवरी 2021 में प्राप्त आय गत जनवरी 2020 की आय से 215 प्रतिशत अधिक है, जो नया रिकॉर्ड है।
Created On :   3 Feb 2021 2:28 PM IST
Tags
Next Story