दुर्घटनाओं में 6 लोगाें की मौत, चार घायल

6 killed, four injured in different road accidents
दुर्घटनाओं में 6 लोगाें की मौत, चार घायल
हादसे दुर्घटनाओं में 6 लोगाें की मौत, चार घायल

डि़जिटल डेस्क, भंडारा। चंद्रपुर और अमरावती जिलाें में अलग-अलग जगह हुई दुर्घटनाओं में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि चार घायल हुए। भंडारा जिले के  वरठी पुलिस थाने के तहत आने वाले सिरसी फाटे के पास  तेज रफ्तार अनियंत्रित कार अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ।  मृतक का नाम रमेशकुमार टंडन है।   भंडारा के वैनगंगा नदी के पुल पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दोपहिया सवार युवक की मृत्यु हो गई। मृतक का रूपेश मुरलीधर शेंडे (32) है। भंडारा जिले की लाखांदुर तहसील में   अज्ञात वाहन के टक्कर में गंभीर रूप से घायल हुए दोपहिया सवार व्यक्ति की मृत्यु हो गई। मृतक का नाम विलास उरकुडा ठेंगरी (45) है। 

चंद्रपुर जिले की गड़चांदुर तहसील के सोनुर्ली गांव के पास एक कार ने दोपहिया को जोरदार टक्कर मार दी। इसमें वनिता चिडे की मौके पर ही मृत्यु हुई। वहीं उसका भाई घायल हुआ है। 

चंद्रपुर जिले की मूल तहसील के   बस स्थानक पर बस से कुचले जाने से 45 वर्षीय बस मैकेनिक की  मौत हो गई। मृतक का नाम राजू दांडेकर है। अमरावती जिले के तिवसा शहर के  पंचवटी चौक में तेज रफ्तार ट्रक ने दूसरेे ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में  दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।  
 

Created On :   16 May 2022 2:56 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story