कोराना काल में बढ़े 6 लाख 49 हजार मतदाता, जानिए - कितनी हुई कुल वोटर की संख्या 

6 lakh 49 thousand voters increased during the Corona period
कोराना काल में बढ़े 6 लाख 49 हजार मतदाता, जानिए - कितनी हुई कुल वोटर की संख्या 
कोराना काल में बढ़े 6 लाख 49 हजार मतदाता, जानिए - कितनी हुई कुल वोटर की संख्या 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कोरोना काल में प्रदेश भर में 6 लाख 49 हजार 890 नए मतदाता बने हैं। प्रदेश के 36 में से 31 जिलों में मतदाताओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। जबकि 5 जिले में वोटरों की संख्या में कमी आई है। इसमें चंद्रपुर, नाशिक अकोला, वाशिम और धुले जिले का समावेश है। राज्य में निर्वाचन आयोग की ओर से पिछले साल 17 नवंबर से 15 दिसंबर 2020 तक चलाए गए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में नए वोटर जुड़े हैं। 

इससे प्रदेश में मतदाताओं की संख्या बढ़कर फिलहाल 9 करोड़ 8 लाख 33 हजार 203 हो गई है। इसमें पुरुष मतदाता 4 करोड़ 74 लाख 50 हजार 487, महिला मतदाता 4 करोड़ 33 लाख 80 हजार 272 और किन्नर वोटर 2 हजार 444 हैं। जबकि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के पहले सितंबर 2020 तक राज्य में 9 करोड़ 1 लाख 83 हजार 313 वोटर थे। राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय के एक अधिकारी ने दैनिक भास्कर से बातचीत में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में मतदाताओं की संख्या बढ़ती है, लेकिन कोरोना संकट के कारण हर साल की अपेक्षा नए मतदाता बनने की संख्या कम है। अधिकारी ने कहा कि विभिन्न कारणों से कुछ वोटरों के नाम काटे (डिलीट) गए होंगे। इस कारण पांच जिलों में मतदाताओं की संख्या कम हुई है। उन्होंने बताया कि कोरोना संकट में नए बने अधिकांश मतदाताओं ने ऑनलाइन पंजीयन कराया। जबकि कई लोग ऑफलाइन आवेदन से नए मतदाता बने हैं।  

इन जिलों में बढ़े मतदाता 

चुनाव आयोग के अनुसार नागपुर में 30 हजार 602, अमरावती में 6 हजार 27, वर्धा में 2 हजार 791, भंडारा में 15 हजार 661, गोंदिया में 5 हजार 579, गडचिरोली में 3 हजार 167, बुलढाणा में 14 हजार 171, यवतमाल में 12 हजार 457, नांदेड़ में 23 हजार 517, हिंगोली में 15 हजार 864, परभणी में 13 हजार 252, जालना में 23 हजार 33, औरंगाबाद में 26 हजार 992, बीड़ में 315, लातूर में 27 हजार 501, उस्मानाबाद में 9 हजार 531, नंदूरबार में 8 हजार 758, जलगांव में 15 हजार 648, अहमदनगर में 31 हजार 435, पालघर में 34 हजार 12, ठाणे में 99 हजार 144, मुंबई उपनगर में 56 हजार 647, मुंबई शहर में 15 हजार 237, रायगड में 22 हजार 139, पुणे में 72 हजार 605, सांगली में 9 हजार 399, कोल्हापुर में 32 हजार 381, सिंधुदुर्ग में 3 हजार 842, रत्नागिरी में 11 हजार 666, सातारा में 30 हजार 255, सोलापुर में 50 हजार 284 नए मतदाता बने हैं। 

इन जिलों में कम हुए मतदाता 

नाशिक में 33 हजार 672 मतदाता कम हुए हैं। जबकि चंद्रपुर में 30 हजार 626 वोटर घटे हैं। वहीं अकोला में 6 हजार 469, वाशिम में 2 हजार 840 और धुलिया में 469 मतदाता कम हुए हैं। 

प्रदेश में मतदाताओं की स्थिति 

राज्य में मतदाताओं की वर्तमान संख्या - 9 करोड़ 8 लाख 33 हजार 203

साल 2019 के विधानसभा चुनाव के समय मतदाताओं की संख्या - 8 करोड़ 94 लाख 46 हजार 211 
साल 2019 के लोकसभा चुनाव मतदाताओं की मतदाताओं की संख्या - 8 करोड़ 73 लाख 30 हजार 484 

Created On :   28 Jan 2021 3:19 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story