समिति प्रबंधक के पास मिली 62.94 लाख  की आय से अधिक संपत्ति - ईओडब्ल्यू भोपाल ने दर्ज की एफआईआर 

समिति प्रबंधक के पास मिली 62.94 लाख  की आय से अधिक संपत्ति - ईओडब्ल्यू भोपाल ने दर्ज की एफआईआर 
समिति प्रबंधक के पास मिली 62.94 लाख  की आय से अधिक संपत्ति - ईओडब्ल्यू भोपाल ने दर्ज की एफआईआर 

डिजिटल डेस्क सतना। सेवा सहकारी समिति ताला के सहकारी प्रबंधक  राजेश त्रिपाठी के पास  62 लाख 94 हजार की आय से अधिक संपत्ति के मामले में ईओडब्ल्यू भोपाल ने आईपीसी के सेक्सन-120 बी एवं भ्रष्टाचार निरोधक कानून की धारा 13.1 एवं 13.2 के तहत एफआईआर दर्ज की है। ईओडब्ल्यू  रीवा के उप निरीक्षक आशीष मिश्रा के प्रतिवेदन पर मूलत: रीवा जिले के खैरा नईबस्ती निवासी राजेश त्रिपाठी ने वर्ष 1996 में विक्रेता पद पर 500 रुपए में नौकरी शुरु की थी। वर्ष 2015 में उसका प्रबंधक के पद पर प्रमोशन हो गया।  ईओडब्ल्यू की गणित के मान से राजेश त्रिपाठी की वैधानिक आय 6 लाख 21 हजार 646 रुपए होती है ,जबकि  उसके पास 62 लाख 94 हजार 7 रुपये की असमानुपातिक सम्पत्ति पाई गई है।
 पत्नी के नाम 5 प्लांट :----
आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में ईओडब्ल्यू की नजर में आए  
सेवा सहकारी समिति ताला के सहकारी प्रबंधक  राजेश त्रिपाठी की पत्नी लता त्रिपाठी के नाम पर ताला में 2.019 हेक्टेयर और 0.283 हेक्टेयर के 2 भूखंड,   उमराही में 188 वर्गफिट का तीसरा आवासीय प्लाट,  खैरी में एक हजार वर्गफुट का चौथा भूखंड पाया गया है। इन प्लाटों की कीमत  32 लाख 40 हजार रुपए आंकी गई है। इसके अलावा पत्नी के ही नाम पर खोभर में 4 लाख 30 हजार 880 रुपए मूल्य का 1500 वर्ग फिट का पांचवा भूखंड भी मिला है। 
कार और 2 बाइक :------
 ईओडब्ल्यू की पड़ताल के मुताबिक आरोपी राजेश त्रिपाठी के नाम पर ताला में 
 1 लाख 99 हजार 735 रुपए से निर्मित एक पक्का मकान, 73 हजार 200 रुपए मूल्य की 2 बाइक और  3 लाख 89 हजार 724 रुपए  कीमत की एक कार भी पाई गई है। आरोपी की पत्नी लता त्रिपाठी के नाम पर  रीवा स्थित एक्सिस बैंक में बचत खाता मिला है, जिसमें महज 9 हजार 498 रुपए जमा हैं।
 

Created On :   24 Nov 2020 5:46 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story