नर्मदा की बहती धारा पर 750 किमी की जलयात्रा पर निकालेंगे इंडियन बॉर्डर के जवान

750 km sailing on the Narmada flowing stream by indian army
नर्मदा की बहती धारा पर 750 किमी की जलयात्रा पर निकालेंगे इंडियन बॉर्डर के जवान
नर्मदा की बहती धारा पर 750 किमी की जलयात्रा पर निकालेंगे इंडियन बॉर्डर के जवान

डिजिटल डेस्क जबलपुर। भारतीय-तिब्बत सीमा पर गिद्ध जैसी नजरों से निगरानी रखने वाले जवान अब नर्मदा में प्रदूषण के कारणों का पता लगाने वाले है। जवानों का कारवां बहती धार के साथ-साथ 30 जनवरी को ऐसे सफर पर निकलने वाला है। 750 किमी के सफर में रास्ते भर से सीमा सुरक्षा बल के जवान मृद्रा और जल के नमूने लेंगे, लोगों में जागरूकता फैलाएंगे और यह भी बताएंगे कि मानवता के विकास में नर्मदा का कितना अहम किरदार रहा है।
 सेंट्रल फ्रंटियर, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल भोपाल द्वारा स्वच्छ नर्मदा मिशन 30 जनवरी को सरस्वती घाट (भेड़ाघाट) से शुरू होकर बरवानी में समाप्त होगा। रिवर राफटिंग अभियान का शुभारम्भ आईटीबीपी के महानिदेशक आरके पचनन्दा द्वारा नागरिक, वरिष्ठ सेना, पुलिस अधिकारियों एवं स्कूल के बच्चों की उपस्थिति में किया जायेगा। अभियान का उद्देश्य पवित्र नर्मदा नदी की भव्यता और मानव विकास में इसके महत्व को साझा करना है, साथ में प्रदूषण जैसे खतरों के बारे में नागरिकों को जागरूक करना भी है।
फ्लैग ऑफ    - सरस्वती घाट (जबलपुर)
फ्लैग ऑफ तिथि       - 30 जनवरी 2018
फ्लैग ईन            -    छोटी कसरावत (बरवानी)
फ्लैग ऑफ तिथि        -     19 फरवरी 2018
कुल तय दूरी          -    750 कि.मी. (लगभग)
इस तरह से जागरूकता
>     सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम
>     फ्लैक्स बैनरों के द्वारा
>     सामान्य जन सभाओं द्वारा
>     प्रतीक चिन्ह/मोमेन्टों वितरण
>     गैर सरकारी संगठनों के तालमेल द्वारा
सेंपलिंग पर होगी रिसर्च
टीम कई स्थानों से जल व मृदा के नमूने एकत्र करेगी। नमूना एकत्र करने के उपरांत जांच एजेंसी को सौंपा जाएगा, जिस पर विस्तृत रिसर्च होगी। मप्र सरकार के सहयोग से होने वाले इस अभियान में घाटों से कचरा एकत्र कर उसका निष्पादन भी किया जाएगा।
स्वच्छ भारत मिशन की झलक भी
घाटों पर एकत्रित कूड़ा-कचरा इत्यादि एकत्र किया जाएगा। बाद में इसका निष्पादन निर्धारित स्थलों पर किया जाएगा। कूड़ा एकत्र करने हेतु आवश्यक सावधनियां बरती जाएंगी व दस्ताने व मास्क इत्यादि का प्रयोग किया जाएगा। इस तरह का पूरा कार्य स्थानीय प्रशासन के साथ आवश्यक तालमेल स्थापित कर किया जाएगा।
टीम का गठन
दल नेता     - डॉ0 टेक चन्द्र, द्वितीय कमान
उप नेता    - निरीक्षक (जी.डी.) जगबीर सिंह
टीम    - 18 (14 पेडलर, 4 गाइड)
कुल    - 20
> एडम पार्टी
चिकित्सा अधिकारी     - 01
अधीनस्थ अधिकरी     - 01
अन्य कर्मी         - 18
(कुक-1, मैडिकस-1, आपरेटर-1, ड्राइवर-4, मैकेनिक-1)
अभियान दल की कुल नफरी - 40
> काफिला किस तरह का-
राफट    - 03
भारी वाहन    - 01
टाटा 407    - 01
बस    - 01
लाइट वाहन    - 01
कुल    - 06
ऐसे बढ़ेगा कारवां
सरस्वती घाट    -  फ्लैग ऑफ  30 जन.
सरस्वती घाट से झांसी घाट-  31 जन.
झांसी घाट से सांकल घाट-  1 फरवरी
सांकल घाट से पिपरिया घाट- 2 फरवरी
पिपरिया घाट से बरमान घाट- 3 फरवरी
बरमान घाट से हीरापुर-  4 फरवरी
हीरापुर से बोरास घाट - 5 फरवरी
बोरास घाट से संडिया घाट - 6 फरवरी
संडिया घाट से सांगा खेड़ा - 7 फरवरी
सांगा खेड़ा से विवेकानन्द घाट- 8 फर.
विवेकानन्द घाट से आवली घाट- 9 फर.
आवली से भिगाडिया घाट- 10 फरवरी
भिगाडिया से हंडिया घाट - 11 फरवरी
हंडिया से ओमकारेश्वर घाट - 12 फरवरी
ओमकारेश्वर से खेड़ी नाव घाट-13 फर.
खेडी नाव घाट से पिटामली- 14 फरवरी
पिटामली से महेश्वर - 15 फरवरी

 

Created On :   24 Jan 2018 1:26 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story