ओमिक्रॉन वैरिएंट के मिले 8 नए मरीज

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
महाराष्ट्र ओमिक्रॉन वैरिएंट के मिले 8 नए मरीज

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश में कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के 8 नए मरीज पाए गए हैं। मुंबई हवाई अड्डे पर जांच में 4, सातारा में 3 और पुणे मनपा क्षेत्र में 1 मरीज मिले हैं। इससे ओमिक्रॉन वैरिएंट के मरीजों की संख्या बढ़कर 48 हो गई है। हलांकि इसमें से 28 मरीजों को कोविड की आरटीपीसीआर टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। शनिवार को राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि मुंबई हवाई अड्डे पर जांच में 4 मरीजों में ओमिक्रॉन वैरिएंट पाया गया। जिसमें से एक मरीज मुंबई के हैं। जबकि बाकी तीन मरीज छत्तीसगढ़, केरल और जलगांव के निवासी हैं। इनमें से दो मरीजों ने दक्षिण अफ्रीका, एक मरीज ने तंजानिया और एक मरीज ने इंग्लैंड की यात्रा की है।

पूर्व अफ्रीका की यात्रा करने वाले सातारा के तीन मरीज एक ही परिवार के हैं। वहीं अंतराष्ट्रीय यात्रा करने वाले यात्री के निकट में आने के चलते पुणे में एक मरीज संक्रमित हुए हैं। इस बीच शनिवार को राज्य में कोरोना के नए 854 मरीज मिले हैं। जबकि 11 मरीजों की मौत हो गई है। 804 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। दूसरी ओर नई मुंबई के घणसोली में किसान संस्था के विद्यालय में संक्रमित विद्यार्थियों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है। 


 

Created On :   19 Dec 2021 1:45 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story