80 वर्ष के वृद्ध ने किया मासूम से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी पुलिस हिरासत में

80 year old man attempt to rape 3 year old innocent girl, arrested
80 वर्ष के वृद्ध ने किया मासूम से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी पुलिस हिरासत में
80 वर्ष के वृद्ध ने किया मासूम से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी पुलिस हिरासत में

डिजिटल डेस्क, सतना। जिले के उचेहरा थाना इलाके के एक गांव में महज साढ़े 3 साल की एक मासूम के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश में पुलिस ने 80 साल के एक बूढ़े को हिरासत में ले लिया है। पीड़िता को मेडिकल चेकअप के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। उचेहरा के थाना प्रभारी राजधर द्विवेदी ने घटना की पुष्टि की है मगर उन्होंने फिलहाल आरोपी को हिरासत में लिए जाने से इंकार किया है।

घर गई थी खेलने
पुलिस ने बताया कि पीड़िता मासूम का घर आरोपी के घर से 40 मीटर की दूरी पर है। 80 वर्षीय आरोपी इंद्रपाल सिंह भदौरिया की बेटी के पास पीड़िता अक्सर खेलने चली जाया करती थी। बुधवार को दोपहर ढाई बजे के करीब भी वो खेलने के लिए आरोपी के घर चली गई। घर में आरोपी अकेला था। उसकी पत्नी और बेटी मजदूरी करने गई हुई थीं।

दादी बुलाने गई तो उसके होश उड़ गए
मासूम पीड़िता के बाबा अपने एक मित्र के साथ ही घर के बरामदे में टीवी देख रहे थे। इसी बीच पीड़िता की छोटी बहन ने उन्हें चाय बनने की जानकारी दी। छोटी नातिन को देख बाबा को बड़ी नातिन की याद आई तो पता चला कि वो पड़ोस के घर में खेलने गई है। चाय पीने के लिए जब दादी अपनी छोटी नातिन के साथ बड़ी को घर लाने के लिए पड़ोस मे ही आरोपी के घर गई तो घर के अंदर का नजारा देख कर उनके होश उड़ गए।

पीड़िता की प्रत्यक्षदर्शी दादी ने पुलिस को घर के अंदर का हाल बताया कि 80 वर्षीय आपत्तीजनक हालत में था। पीड़िता रो रही थी। दादी बेटी को लेकर घर पहुंची। सारा हाल जानकर परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी और पुलिस ने गांव पहुंच कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। पीड़िता को मेडिकल चेकअप के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

Created On :   30 Aug 2018 2:35 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story