संगीत सम्राट अली अकबर खान की 97वीं जयंती पर 3 दिवसीय समारोह का शानदार आगाज

97th birth anniversary of music king Ali Akbar Khan, 3 days event
संगीत सम्राट अली अकबर खान की 97वीं जयंती पर 3 दिवसीय समारोह का शानदार आगाज
संगीत सम्राट अली अकबर खान की 97वीं जयंती पर 3 दिवसीय समारोह का शानदार आगाज

डिजिटल डेस्क, सतना। संगीत सम्राट अली अकबर खान की 97वीं जयंती के समारोह का शानदार आगाज शुक्रवार को नल तरंग की मखमली ध्वनि के साथ किया गया। इस मौके पर नल तरंग बजाने वाली देश की इकलौती महिला ज्योति चौधरी ने अपनी कला से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। तबले पर संगत गौतम भारती ने निभाई। तीन दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में देश-विदेश में प्रख्यात संगीतज्ञ जुटेंगे। कार्यक्रम शुरू होने से पहले उस्ताद बाबा अलाउद्दीन खां की मजार पर चादर चढ़ाई गई। 

कौन हैं अली अकबर
उस्ताद अली उस्ताद अली अकबर खां मैहर घराने के भारतीय शास्त्रीय संगीतज्ञ और सरोद वादक थे। उनकी ख्यातलब्ध संगीत प्रस्तुतियों ने भारतीय शास्त्रीय संगीत तथा सरोद वादन को लोकप्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अली अकबर का जन्म 14 अप्रैल 1922 को वर्तमान बांग्लादेश में स्थित कोमिला जिले के शिवपुर गांव में बाबा अलाउद्दीन खां और मदीना बेगम के घर हुआ था। इन्होंने अपनी गायन तथा वादन की शिक्षा अपने पिता से दो वर्ष की आयु में प्रारम्भ की। उस्ताद अलाउद्दीन खां ने इन्हें कई अन्य वाद्यों मे भी पारंगत किया, पर अन्तत: निश्चय किया कि इन्हें सरोद पर ही ध्यान देना चाहिए। सरोद वादक अली अकबर खान का 88 वर्ष की उम्र में 19 जून 2009 को सेन फ्रांसिसको में निधन हो गया। वे लम्बे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। हर साल मैहर में उनकी जयंती मनाई जाती है। 

गायन ने मोहा मन
कार्यक्रम में नल तरंग की प्रस्तुति के बाद साक्षी पंडोले की गायकी उस पर अनुराधा पाल की तबले की थाप ने दर्शकों का मन मोह लिया। इस मौके पर सुभद्रा वाडेकर के नृत्य एवं संगीता गोस्वामी भोपाल के गायन की प्रस्तुति भी हुई। प्रस्तुति देने वाले सभी कलाकारों का राजेश अली अकबर खान एवं अतिथियों ने सभी कलाकारों को पुरस्कार तथा स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया।

आज के कार्यक्रम
13 अप्रैल को अरुण भारतराम सितार की प्रस्तुति देंगे जबकि रवाब पर होंगे इमरान खान। सूफी गायक गिरीश साधवानी अपनी गायकी से लोगों की रूह तक उतर जाएंगे। पश्चिमी बंगाल की गायिका कोयल भट्टाचार्य तथा श्रद्धा जैन का गायन, नायनिका घोष चौधरी का कथक नृत्य भी दर्शकों को बांधे रखेगा।
 

Created On :   13 April 2019 1:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story