स्टाम्प वेंडर समेत कई लोगों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

A case of cheating has been registered against many people including stamp vendors
स्टाम्प वेंडर समेत कई लोगों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज
स्टाम्प वेंडर समेत कई लोगों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

डिजिटल डेस्क  जबलपुर।  न्यायालय के आदेश पर ओमती पुलिस ने स्टाम्प वेंडर समेत कई लोगों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। यह मामला फर्जी अनुबंध पत्र के सामने आने के बाद दर्ज कराया गया है। जिन लोगों पर मामला दर्ज किया गया है उनमें स्टाम्प वेंडर दिनेश चंद्र जैन, डॉक्टर सुधीर यादव, हेमन्त शाह, अश्विनी शाह, अमित बाभूलकर शामिल हैं। इस मामले में ओमती थाना प्रभारी एसपीएस बघेल की ओर से जानकारी दी गई है कि गोलबाजार निवासी संजय कुमार जैन ने न्यायालय में एक परिवाद प्रस्तुत किया था। उसमें कहा गया था कि हेमन्त शाह ने एक विक्रय पत्र 14 अप्रैल 2018 का प्रस्तुत किया था। इसमेें 31 मार्च 2009 की तारीख पड़ी  हुई थी। इस स्टाम्प पर क्रमांक 2881 की सील लगी हुई थी। इस मामले में शंका होने पर जब पूरन  पाठक के जरिये सूचना के अधिकार  के तहत 18 मार्च 2018 को उपपंजीयक कार्यालय से स्टाम्प वेंडर की जानकारी मँगाई तो पता चला कि स्टॉम्प विक्रय रजिस्टर की 31 मार्च 2008 को कोई स्टॉम्प की बिक्री नहीं की गई थी। उक्त लोगों ने आपस में मिलकर साजिश रची और कूट रचित दस्तावेजों के आधार पर 33 माह  पूर्व की तारीख का विवादित स्टाम्प तैयार कर धोखा दिया। इसके कारण ही दिनेश चंद्र जैन, अश्विनी शाह, हेमन्त शाह, डॉ. सुधीर  यादव, अमित बाभूलकर के खिलाफ फर्जी धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जाँच प्रारंभ कर दी गई है। 
 

Created On :   10 Feb 2020 1:29 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story