लव जिहाद : लड्डू बनकर शादी कर रहा था रिजवान, धर्मसेना का हंगामा

A muslim man try to marry hindu girl, revealed before marriage
लव जिहाद : लड्डू बनकर शादी कर रहा था रिजवान, धर्मसेना का हंगामा
लव जिहाद : लड्डू बनकर शादी कर रहा था रिजवान, धर्मसेना का हंगामा

डिजिटल डेस्क जबलपुर। रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन में काम करने वाला पूर्णिया बिहार का रिजवान जबलपुर में लड्डू पटेल बनकर करेली निवासी युवती से एक होटल में शादी कर रहा था। जैसे ही यह खबर धर्मसेना के कार्यकर्ताओं को लगी, उन्होंने होटल में जाकर जमकर हंगामा किया और शादी रुकवा दी। धर्मसेना कार्यकर्ताओं ने नाम बदलकर शादी कर रहे रिजवान के साथ जमकर मारपीट भी की। मदन महल पुलिस ने रिजवान और उसका सहयोग करने वाले करेली निवासी शेख साजिद के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
मदन महल थाना प्रभारी सुनील नेमा ने बताया कि शनिवार दोपहर सूचना मिली कि गुलजार होटल में एक युवक नाम बदलकर करेली की एक युवती से विवाह कर रहा है। मौके पर पहुंचकर जांच की गई तो पता चला कि लड्डू पटेल के नाम से होटल बुक कराया गया है। युवक ने बाकायदा लड्डू पटेल के नाम की आईडी भी जमा की है। जब युवक से कड़ाई से पूछताछ की गई तो पता चला कि  रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन में काम करने वाला 30 वर्षीय युवक रिजवान नाम बदलकर करेली की युवती से शादी कर रहा है।
रिजवान मूलत: पूर्णिया बिहार का रहने वाला है। काम के दौरान रिजवान ने करेली में रहने वाली एक
युवती को प्रेमजाल में फंसाया। इस काम में करेली निवासी शेख साजिद उसका सहयोग कर रहा था। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
धर्मसेना ने मचाया हंगामा, युवक से मारपीट - लव जिहाद के मामले की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में धर्मसेना के कार्यकर्ता होटल पहुंच गए। होटल में धर्मसेना के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा मचाया। कार्यकर्ताओं ने रिजवान के साथ मारपीट भी की। इसके बाद युवकों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इस मौके पर धर्मसेना के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल, कमलेश कनौजिया, भागचंद पटेल, अरविंद बाबा, विशाल नामदेव, नीरज राजपूत, अविनाश सुखदान, अमित पासवान, कोमल सिंह, आकाश मलिक, विकास बावरिया, अमित साहू, नीरज रजक मौजूद थे।

 

Created On :   12 March 2018 8:04 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story